Categorized | कृषि, लखनऊ.

मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान खरीद का कार्य किया जा रहा है

Posted on 27 November 2012 by admin

प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर उ0प्र0 कोआपरेटिव फेडरेशन (PCF) द्वारा मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत धान खरीद का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पी.सी.एफ. द्वारा किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक तथा बीज उपलब्ध कराया जाता है। पी.सी.एफ. के इस कार्य में लापरवाही बरतने, वित्तीय अनियमितता तथा अनुशासहीनता के आरोप में तीन कार्मिकों-श्री अरविन्द कुमार कनिष्ठ सहायक, प्रभारी कृषक सेवा केन्द्र कुशीनगर, श्री रंजीत कुमार सहायक भण्डारनायक, पी.सी.एफ. फतेहपुर तथा श्री रामशंकर राठौर सहायक प्रबन्धक लेखा पी.सी.एफ. उरई को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
श्री यादव ने कहा कि पी.सी.एफ. के कार्य सीधे किसानों के हित से जुड़े हैं। इसलिए इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in