Categorized | लखनऊ.

नई शेव्रले सेल यू-वा पेश की

Posted on 25 November 2012 by admin

general-motorsजनरल मोटर्स इंडिया ने आज पूरी तरह नई शेव्रले सेल यू-वा पेश की। यह एक प्रीमियम हैचबैक है जो स्टाइलिंग, प्रदर्शन और सुरक्षा को एक नए स्तर पर ले जाती है।
सेल यू-वा हैचबैक को एक नए ग्लोबल स्मॉल पैसेंजर कार प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। इसे खासतौर से  भारत समेत तेजी से बढ़ने वाले उभरते बाजारों के लिए बनाया गया है। बंगलौर में जीएम टेक्निकल सेंटर इंडिया के इंजीनियरों ने लगभग दो साल लगाए और तब इस प्लैटफॉर्म को भारत के लिए अपनाया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह भारतीय बाजार और कार खरीदारों की आवश्यकताएं पूरी करेगा।
जीएम इंडिया के वायस प्रेसिडेंट पी बालेन्द्रन ने कहा, बहु प्रतीक्षित शेव्रले सेल यू-वा हैचबैक भारत में जीएम के स्मॉल कार पोर्टफोलियो में एक महत्त्वपूर्ण एडिशन है। यह देसी कार बाजार के सबसे बड़े, सबसे तेज और सबसे प्रतिस्पर्धी वर्ग में जीवंतता की एक नई समझ लाती है।
बोल्ड, स्टाइलिश एक्सटीरियर
सेल यू-वा हैचबैक के एक्सटीरियर से शेव्रले की स्पोर्टी स्टाइलिंग का पता चलता है। फ्रंट व्यू में शेव्रले के सिग्नेचर डिजाइन की खासियत है। इसमें एक डुअल पोर्ट ग्रिल भी है जो एक सुनहरे बो-टाई से सजा हुआ है और यही इसे देखने में बोल्ड बनाता है। हूड में पुरुषोचित कट लाइनें हैं जिससे यह देखने में त्रिआयामी लगता है। हॉक विन्ग स्टाइल के हेडलैम्प और शूटिंग स्टार स्टाइल के फ्रंट फॉग लैम्प वाहन की उत्कृष्टता को और निखारते हैं।
बगल से इसकी अनूठी वेस्ट लाइन सेल यू-वा हैचबैक को एक डायनैमिक स्टांस देती है। इसकी बॉडी की लंबाई चैड़ाई एकदम उपयुक्त है और सामने का हिस्सा लंबा तथा पीछे का छोटा के उपयुक्त अनुपात में है। सामने का निचला हिस्सा पीछे की तरफ ऊपर जाता है। वाहन का व्यवस्थित आकार इसमें डायनैमिक स्टाइलिंग एलीमेंट जोड़ता है जबकि ईंधन की खपत कम करने के लिए ड्रैग घटाता है। वाहन के अंदर से विशाल दृश्य, साइड की बड़ी खिड़कियां, अच्छी तरह खुलने वाले पिछले दरवाजे इसे बड़ी कार होने का अहसास दिलाते हैं।
यह कार सात बाहरी रंगों में उपलब्ध है। ये हैं दृ सुपर रेड, स्विचब्लेड सिल्वर, समिट व्हाइट, कैवियार ब्लैक, लिनेन बीज, सैंडरिफ्ट ग्रे और मिस्टी लेक।
स्मार्ट पूरी जगह वाले इंटीरीयर
सेल यू-वा हैच बैक का इंटीरियर पूरी जगह वाला और हवादार है जिसमें सेव्रले कॉरवेट प्रेरित डुअल कॉक पिट है। डैशबोर्ड डिजाइन भी ऐसा है कि बाहर विशाल दृश्य दिखाई देता है उगते सूर्य की शैली का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और तीन स्पोक वाले वी स्टाइल का स्टीयरिंग व्हील इंटीरीयर के स्पोर्ट अहसास को और बेहतर करता हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in