गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषणा न करने से पूरे सूबे के किसानों में भारी रोष व्याप्त है

Posted on 25 November 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद जयन्त चैधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि गन्ने का लाभकारी मूल्य की घोषणा न करने से पूरे सूबे के किसानों में भारी रोष व्याप्त है, जिसके लिए राष्ट्रीय लोकदल के विधायक शीतकालीन सत्र में सरकार को विधान सभा मंें घेरने का काम करेंगे।
उन्होनंे ंप्रदेश मुख्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करते हुये व पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुये कहा कि ट्रान्सफर, पोस्टिंग व शस्त्र लाइसेन्स, के चक्कर में न फंसे बल्कि सड़क पानी बिजली, खाद व अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर जन चेतना रैली निकालें तथा चैधरी साहब की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का काम करें।
श्री जयन्त चैधरी ने सपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुये कहा कि किसानों का कर्जा माफ करना भी एक धोखा है, जिस तरीके से प्रदेश के नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता न देकर उनके साथ सरासर धोखा किया उसी तरह से प्रदेश के किसानों के साथ सरकार का छलावा है। सरकार अपने घोषणा पत्र को ईमानदारी से लागू करने में विफल है तथा सरकार सभी मुददों पर असफल सिद्ध हो रही है। पूरे प्रदेश  में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है।
उन्होेंने गेहूँ के समर्थन मूल्य की घोषणा न करने के लिए भारत सरकार के कृषि मंत्री से सम्पर्क कर जल्दी से जल्दी गेहँू का समर्थन मूल्य घोषित करने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने भूमि अधिग्रहण बिल को संसद में पेश किया जिसकी पूरे देश मंें चर्चा का विषय है। उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सदस्यता अभियान को पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर चलायें, जिससे चैधरी चरण सिंह की नीतियों और कार्यक्रमों के साथ दलितों अकलियतों, मजदूरों किसानों, पिछड़ों व अन्य वर्गों को जोेड़ा जाये।
प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि 1 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक सदस्यता अभियान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक चलाया जायेगा। 23 दिसम्बर को श्रद्धेय चैधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान दिवस के रूप में प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में मनाया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा तभी राष्ट्रीय लोकदल आमजन की पार्टी बनेगी।
इस मौके पर स्व0 रामआसरे वर्मा पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री डा0 मीना वर्मा, रायबरेली से ए0के0 शर्मा, सुल्तानपुर से राजनारायन तिवारी, कुशीनगर से विवेका नन्द पाण्डेय, हिन्द मजदूर किसान पंचायत के प्रदेश महासचिव, राकेश मनी पाण्डेय, प्रतापगढ से मो0 जीमल तथा अन्य जनपदों से भारी संख्या में आये कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों के साथ जयन्त चैधरी के हाथों से सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर विधान मण्डल दल के नेता, विधायक ठा0 दलबीर सिंह, वीरपाल राठी, पूरन प्रकाश, त्रिलोकीराम दिवाकर, भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, पं0 सुदेश शर्मा, तथा पूर्व विधायकों में सच्चिदानंद गुप्त, रामबाबू शास्त्री, जाहिद हुसैन अंसारी, चैधरी सत्पाल, धर्म सिंह बालियान, चैधरी सुखबीर सिंह, श्रीमती मिथिलेष पाल व प्रदेश पदाधिकारियों, मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश कुमार ंिसंह मुन्ना, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राममेहर सिंह, बुन्देलखण्ड के अध्यक्ष वीरेन्द्र साक्षी, युवा रालोद के अध्यक्ष आरिफ महमूद, छात्रसभा के अध्यक्ष शशांक सिंह, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अंकुर सक्सेना, अनिल दुबे, डा0 के0के0 त्रिपाठी, डा0 सुरेश यादव, वसीम हैदर, चन्द्रबली यादव, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ला,, एम0ए0 आरिफ, रामलखन यादव, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी संजय बाल्मीकि, टी0पी0 मिश्र, डा0 मधू सिंह, शकुन्तला कुरील, पुष्पा कुंवर, किरन सिंह, रमावती तिवारी, अनीता यावव, लक्ष्मी गौतम, वसुधा सिंह, साधना चैधरी किरन,  सिंह,जोनल अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों, फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारियेा व अन्य कार्यकर्ताओं ने सभा को सम्बोधित किया तथा जयन्त चैधरी के हाथों से सदस्यता ग्रहण की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in