Categorized | लखनऊ.

लक्ष्य 2014 का स्टिकर तथा हूटर लगाकर आतंक के वातावरण का निर्माण कर रहे है

Posted on 25 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने अराजक तत्वों के सपाईकरण पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आज लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अराजक तत्व सपा का झण्ड़ा, लक्ष्य 2014 का स्टिकर तथा हूटर लगाकर आतंक के वातावरण का निर्माण कर रहे है। प्रदेश की जनता पर गुण्ड़ागर्दी का भय फैल रहा है तथा पुलिस और प्रशासन मजबूर होकर तमाशबीन बनी हुई है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि हूटर और नेमप्लेट लगाना मोटर व्हीकल एक्ट में भी प्रतिबंधित है तथा माननीय उच्च न्यायालय ने भी पिछली सपा सरकार को फटकार लगाई थी। इस बार भी हाल वहीं है। अनेक बार सरकार कई मामलों में माननीय उच्च न्यायालय के फटकार के बाद आप अपने निर्णयों को बदलने को मजबूर हुई। डा0 मिश्र ने प्रश्न किया कि माननीय उच्च न्यायालय की फटकार से ही इस मामले पर सपाईयों की अराजकता पर रोक लगाई जा सकेगी। सपाईयों ने सरकारी कार्यालयों, अधिकारियों तथा शिक्षा संस्थानों को भी अपनी जद में ले लिया है। डा0 मिश्र ने कहा कि सरकार आम जनता से पूरी तरह दूर होती जा रही है।
डा0 मिश्र ने कहा कि मात्र सात-आठ महीनो के सपा शासन में हत्या, बलात्कार, अपहरण तथा डकैती के रिकार्ड कायम हो रहे है, जन विरोधी निर्णय लिए जा रहे है तथा लोकतन्त्र का अपहरण हो रहा है। प्रदेश की जनता भयाक्रंत है और पुलिस प्रशासन महत्वहीन हो गया है। पुलिस प्रशासन का काम केवल सपाईयों की अराजक गतिविधियों का संरक्षण भर रह गया है। डा0 मिश्र ने आगाह किया कि यदि यही हालात रहे तो डग्गामार वाहनो पर भी सपाई झण्डा, हूटर और स्टिकर लगाकर कानून की धज्जियाँ उड़ाते दिखेंगे। डा0 मिश्र ने मांग की कि सरकार तत्काल मिशन 2014 के स्टिकर व झण्ड़े बन्द कराये ताकि प्रशासन तथा जनता अपराधी व दबंग प्रवृत्ति के लोगों के दबाव से मुक्त हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in