Categorized | लखनऊ.

दीपदान कार्यक्रम का आयोजन

Posted on 24 November 2012 by admin

श्री साईं सेवाश्रम के तत्वावधान में भगवान श्री सत्यसाईं बाबा के जन्म दिवस की पूर्व सन्ध्या पर भक्तों ने गोमती के तट पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर स्थानीय क्लार्क अवध होटल के निकट गोमती के तट पर शनि देवता घाट पर भक्तों ने बाबा के आदम कद चित्र के सामने सत्तासी दिए लजाकर बाबा का 87वाँ जन्म दिन मनाया और बाबा का आर्शीरवाद मांगा।  शाम ढलते ही बड़ी संख्या में गोमती के तट पर मौजूद साईं भक्तों ने अपने-अपने हाथों में जगमग करते हुए दिए लेकर बाबा के चित्र के सामने कतारबद्ध  खड़े होकर एक-एक कर अपने श्रद्धा युक्त दिए समर्पित किए। कार्यक्रम के संयोजक चन्द्र कुमार छाबड़ा ने बताया कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 87वें जन्म दिवस पर गोमती के तट पर भक्तों ने बाबा के चित्र के सामने 87 दिये जलाये जो ’’कण-कण में आप विद्यमान हैं साईं बाबा’’ के फ्लैक्स के सामने अन्धकार को चीरते हुए पूरा वातावरण आलोकिक कर गये और साथ ही भक्तों के सत्य साईं बाबा की जय हो के नारों के बीच पूरा वातावरण गँूजने लगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाग लेने वालों में डा0 अर्चना, डा0 ऊषा बाजपेई, एस0सी0 बाजपेई, अशोक कुमार बनर्जी, कल्याण भट्टाचार्या, जयन्त बसाक, विनोद कश्यप, आशीष मुखर्जी, सुचरित्र चटर्जी, विलमेश, ओम प्रकाश, ऊषा, मंजू, श्रेया, सुदीप्ता, संगीता, सुप्रिया, निवेदिता, श्यामली, टीनू, टिया आदि शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in