Categorized | लखनऊ.

श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Posted on 24 November 2012 by admin

राज्य सरकार में मंत्री रहे स्व0 कामेश्वर उपाध्याय को आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने उन्हें एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं किसानों का हित चिंतक बताया। ज्ञातव्य है कि 02 मार्च 1942 को जनपद देवरिया में जन्मे श्री उपाध्याय का 29 अक्टूबर, 2012 को लम्बी बीमारी के बाद देहान्त हो गया था।   मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा में पूर्व मंत्री स्व0 कामेश्वर उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्री उपाध्याय को एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत समिति के अध्यक्ष पद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले श्री उपाध्याय सन् 1985 में भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र जनपद देवरिया से निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1991, 2002, 2007 तथा 2012 में विधानसभा का चुनाव जीतकर अपनी लोकप्रियता को सिद्ध किया। उन्होंने कहा कि श्री उपाध्याय एक दृढ़ संकल्प शक्ति वाले जुझारू नेता थे। श्री उपाध्याय ने हमेशा गांव-गरीब के लिए संघर्ष किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री उपाध्याय के सहयोगी तथा परिवार के लोग उनके अधूरे कार्याें को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी के हुकुम सिंह, कांग्रेस के प्रदीप माथुर, राष्ट्रीय लोकदल के दलवीर सिंह तथा पीस पार्टी के डाॅ0 मो0 अय्यूब ने अपनी-अपनी पार्टियों की तरफ से श्री उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in