Categorized | खेल, लखनऊ.

अमिताभ के शानदार दो गोल से एलपीएस जीता

Posted on 24 November 2012 by admin

आईपीएल की तर्ज पर मोण्टफोर्ट कालेज के ग्राउण्ड में चल रही स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया इण्टरमीडिएट कालेज फुटबाल लीग के छठवें दिन तीन मैच हुए। पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए एलपीएस गोमती नगर की टीम ने प्रतिद्वन्दी भारतीय विद्या भवन टीम को 2-0 से पराजित कर पूरे अंक प्राप्त किए। विजेता टीम की ओर से अमिताभ ने खेल शुरु होने के 12वें तथा 18वें मिनट में ताबड़तोड़ गोल कर चुनौती दी किन्तु खेल के अन्त तक भारतीय विद्या भवन की टीम कोई कमाल नहीं कर सकी।
महानगर ब्वायज इण्टर कालेज ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन द्वारा करायी जा रही फुटबाल लीग की दूसरी रोमांचक भिड़न्त में लखनऊ मान्टेसरी स्कूल की टीम ने एलपीएस सहारा स्टेट को 1-0 से मात देकर मैच जीत लिया। लखनऊ मान्टेसरी स्कूल के डिफेन्डर नवीन भागवत की मदद से रोहित ने खेल शुरु होने के 26वें मिनट में गोल मारा। बेहतर प्रदर्शन केे आधार पर नवीन भागवत को मैन आफ द मैेेच चुना गया। मैच के बाद अंकतालिका में अब लखनऊ मान्टेसरी स्कूल की टीम भी लामार्टिनियर व स्टडी हाल के साथ शीर्ष स्थान पर आ गई है।
तीसरे मैच में एचएएल और रानी लक्ष्मीबाई इन्टर कालेज की टीम ने जमकर पसीना बहाया किन्तु निर्धारित अवधि तक कोई गोल न हो पाने के कारण मुकाबला 0-0 से बराबर रहा। दोनों टीमों को 1-1 अंक प्राप्त हुए।
एसोसिएशन के महासचिव पंकज बोरा ने बताया कि शनिवार को चार मैचे होगेें जिसमें लामार्टिनियर की भिड़न्त रानी लक्ष्मीबाई इन्टर कालेज से, काल्विन कालेज की सेेेन्ट मेरी इन्टर कालेज से, स्टडी हाल की भारतीय विद्या भवन से तथा मोण्टफोर्ट कालेज की एलपीएस सहारा स्टेट से होगी।
आज के मैच के बाद टीमों की स्थिति है - लखनऊ मान्टेसरी स्कूल-4 अंक, लामार्टिनियर-4 अंक, स्टडी हाल-4 अंक, सेेेन्ट मेरी इन्टर कालेज-3 अंक, काल्विन कालेज-3 अंक, रानी लक्ष्मीबाई इन्टर कालेज-3 अंक, मोण्टफोर्ट कालेज-2 अंक, एलपीएस गोमतीनगर-2 अंक, लखनऊ मान्टेसरी स्कूल-2 अंक, एलपीएस सहारा स्टेट-2 अंक, महर्षि विद्या मंदिर-2 अंक, रामस्वरूप मेमोरियल कालेज-1 अंक, भारतीय विद्या भवन-1 अंक, एचएएल स्कूल-1 अंक, गवर्नमेन्ट जुबली इण्टर कालेज-1 अंक, अवध स्कूल, रैशफिल एकेडमी की टीम को शून्य अंक।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in