Categorized | लखनऊ.

भारत में भी योग्य डाक्टरों की कमी नहीं है

Posted on 24 November 2012 by admin

के0जी0एम0यू0 के पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के प्रो0 डा0 एस0 के0 वर्मा ने देश में सांस की जानलेवा बीमारी पर शोध करके सांस की बीमारी रोकथाम का जो प्रयास किया है इसके लिए इंडियन चेस्ट सोसाइटी ने फेलो आॅफ द इंडियन चेस्ट सोसाइटी से नवाजा है इंडियन जस्टिस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कालीचरन सोनकर ने डाॅ0 वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि डा0 वर्मा ने देश के लिए अथक प्रयास से इस जानलेवा बीमारी पर  शोध करके यह साबित कर दिया है कि भारत में भी योग्य डाक्टरों की कमी नहीं है।
बुन्देलखण्ड मैनार्टीज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेद अहमद फारूकी ने डाॅ0 एस0के0 वर्मा को इंडियन चेस्ट सोसाइटी की तरफ से फेलो आॅफ द इंडियन चेस्ट सोसाइटी नवाजे जाने पर कहा कि डाॅ0 वर्मा ने सांस जैसी खतरनाक बीमारी पर शोध करके भारतवासियों पर बहुत बड़ा उपकार किया है सांस की बीमारी अमूमन गरीब तबके के लोगों को अधिक होती है। भारत का गरीब तबका इसके शोध से राहत पायेगा हम सबकी दुआ है कि डाॅ0 वर्मा दिन प्रतिदिन तरक्की करें।
भ्रष्टाचार हटाओ देश बचाओं मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजीत यादव ने डाॅ0 वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आपने सांस की बीमारी पर शोध करके गरीब तबको को राहत देने का काम किया है गरीब तबके आपके साथ दुआ है कि आप दिन दुगनी तरक्की करें।
इंडियन जस्टिस पार्टी के प्रदेश महासचिव इसरार उल्ला सिद्दीकी ने डाॅ0 वर्मा को इंडियन चेस्ट सोसाइटी द्वारा फेलो आॅफ द इंडियन चेस्ट सोसाइटी से नवाजे जाने पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि इंडियन सोसाइटी ने सराहनीय कार्य किया है खतरनाक सांस की बीमारी से देश में सबसे ज्यादा गरीब तबके लोग बीमार होते है समुचित इलाज न मिलने से मौत के आगोश में समा जाते है। डाॅ0 वर्मा को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया जाना चाहिए। जिससे प्रोत्साहित होकर हमारे देश के डाक्टर एवं विद्वानी नये-नये शोध करते रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in