Categorized | लखनऊ.

अधिकारी अपने कार्यों में तेजी लायें और समय सीमा के अंतर्गत शत-प्रतिषत उपलब्धि प्राप्त करें

Posted on 23 November 2012 by admin

प्रदेष के श्रम मंत्री डा0 वकार अहमद शाह ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देंष देते हुए कहा है कि सभी अधिकारी अपने कार्यों में तेजी लायें और समय सीमा के अंतर्गत शत-प्रतिषत उपलब्धि प्राप्त करें। इसमें किसी प्रकार की उदासीनता/लापरवाही क्षम्य न होगी।
डा0 शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा भवन एवं अन्य सन्र्मिाण कार्यों में कार्यरत श्रमिकों के कल्याण के लिए मातृत्व हितलाभ योजना, षिषु हितलाभ योजना, दुर्घटना सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, कामगार गम्भीर बीमारी सहायता योजना, कौषल विकास, तकनीकी उन्नयन, मृत्यु एवं अन्त्येष्टि सहायता योजना, एम्बुलेंस सहायता योजना, बालिका आर्षीर्वाद योजना, पुत्री विवाह अनुदान योजना, अक्षमता, पेंषन योजना, औजार क्रय हेतु आर्थिक सहायता, सौर ऊर्जा सहायता योजना, आवास सहायता योजना तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के तहत अब तक 10608 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए 255.772 लाख रूपये व्यय किये गये हैं।
श्रम मंत्री ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 के सात माह बीत चुके हैं इसलिए अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर सरकार की मंषा के अनुरूप चरणबद्ध रूप से उपलब्धि प्राप्त करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in