Categorized | लखनऊ.

तत्काल प्रभाव से नव सृजित जनपद शामली में परिवहन निगम का बस डिपो खोलने तथा वहाॅं से बस संचालन के निर्देंष दिए

Posted on 23 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेष के परिवहन मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह ने प्रबन्ध निदेषक परिवहन निगम को तत्काल प्रभाव से नव सृजित जनपद शामली में परिवहन निगम का बस डिपो खोलने तथा वहाॅं से बस संचालन के निर्देंष दिए हैं। उन्होंने इसी तरह अन्य नव सृजित जनपदों में भी यथाषीघ्र बस डिपो एवं कार्यषाला खोलने के निर्देंष दिए हैं।
परिवहन मंत्री के निर्देंष पर प्रबन्ध निदेषक श्री आलोक कुमार ने क्षेत्रीय प्रबन्धक सराहनपुर को शामली बस स्टेषन को प्रथम चरण में अनुबन्धित बस डिपो बनाये जाने एवं अनुबन्धित निजी बसों का संचालन तत्काल शुरू करने के निर्देंष दिए हैं। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबन्धक को शामली डिपो से 50-60 बसें सम्बद्ध करने तथा आवष्यक कार्मिकों की तैनाती के साथ-साथ अन्य आवष्यक प्रबन्ध करने के निर्देंष दिए हैं।
प्रबन्ध निदेषक ने शामली जनपद से शामली-पानीपत, शामली-करनाल, शामली दिल्ली, शामली-मेरठ, शामली-मुजफ्फरनगर एवं शामली-सहारनपुर मार्गों पर संचालित बसों को शामली डिपो से सम्बद्ध करने के निर्देंष दिए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in