Categorized | लखनऊ.

सेवानिवृत्त कर्मियों के अवशेष देयकों का नियमानुसार भुगतान तत्काल कराया जाना सुनिश्चित करें

Posted on 23 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समस्त प्रमुख सचिवांे, सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि सेवानिवृत्त कर्मियों के अवशेष देयकों का नियमानुसार भुगतान तत्काल कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि यदि सेवानिवृत्त कर्मियों के अवशेेष देयको के भुगतान की कार्रवाई में अनावश्यक विलम्ब हुआ तो सम्बन्धित अधिकारियों को चिन्हित कर दण्डित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को यह सदैव ध्यान रखना चाहिए कि वे भी एक दिन शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन में आये फरियादी जनपद गाजियाबाद के सेक्टर-9 जज कालोनी, वैशाली निवासी श्री रणवीर सिंह शर्मा, सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर, स्व0 शिवचरन सिंह, अवर अभियन्ता सिंचाई की पत्नी श्रीमती ऊषा सिंह निवासी डी-61 राजकीय कालोनी रायबरेली, तथा सेवानिवृत्त निजी सचिव राम सजीवन शुक्ल के प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के दौरान  दिए।
वाणिज्य कर गाजियाबाद से सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर श्री रणवीर सिंह शर्मा ने जनता दर्शन में अनुरोध किया था कि विगत 30 जून, 2011 को सेवानिवृत्त होने के उपरान्त उन्हें पेंशन, उपादान राशि, पेंशन की राशिकरण की राशि आदि का भुगतान नहीं किया गया है। जनपद रायबरेली निवासी श्रीमती ऊषा सिंह ने अनुरोध किया था कि उनके पति का देहान्त 26 दिसम्बर, 1991 को उनके सेवाकाल में अधिशाषी अभियन्ता कार्यालय, सिंचाई खण्ड रायबरेली में तैनाती के समय हो गया था। पति के मृत्यु के लगभग 20 वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी उन्हें अभी तक ग्रेच्युटी, लिंक इन्शोरेन्स का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।
इसी प्रकार जनपद लखनऊ के 529-क/18, पंतनगर, खुर्रमनगर निवासी सेवानिवृत्त निजी सचिव श्री राम सजीवन शुक्ल ने अनुरोध किया था कि उनके पुत्र श्री मनीष शुक्ला राजस्व विशेष अभिसूचना निदेशालय में सेवा स्थानान्तरण के आधार पर विगत फरवरी, 2011 से स्टेनों के पद पर तैनात किए गए है। संस्थागत वित्त निदेशालय द्वारा उनकी पूर्व तैनाती की अवधि का छठे वेतनमान के एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में लोक शिकायत निदेशालय में प्रकरण दर्ज कर सम्बन्धित अधिकारियों एवं शिकायतकर्ताओं को बुलाकर सुनवाई की गई, तद्ोपरान्त रणवीर शर्मा को स्वीकृत पेंशन 17 हजार 425 रुपये एवं राहत प्रतिमाह का भुगतान एवं उपादान की धनराशि 8 लाख, 55 हजार, 01 सौ 40 रुपये तथा राशिकरण की धनराशि 06 लाख 85 हजार 03 सौ 46 रुपये का भुगतान मुख्य कोषाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से करा दिया गया। श्रीमती ऊषा सिंह को उपादान की धनराशि 63 हजार 8 सौ 58 रुपये एवं लिंक इन्शोरेन्स की धनराशि 10 हजार रुपये का भुगतान तथा सेवानिवृत्त निजी सचिव  राम सजीवन के पुत्र मनीष शुक्ला आशुलिपिक को छठे वेतनमान के एरियर का पूरा भुगतान कराने के बाद सम्बन्धित फरियादियांे से सन्तुष्टि प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in