Categorized | लखनऊ.

आम जनता इन योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सकें

Posted on 23 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार गांवों का चहुमुखी विकास करके प्रदेश को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने हेतु कटिबद्ध है। पंचायती राज की आवश्यकता का अनुभव हर स्तर पर किया जा रहा है। अधिकारी विभागीय योजनाओं को पूरी निष्ठा के साथ धरातल पर लागू करें। गांव की खुली सभा की बैठकों में भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की जाये ताकि आम जनता इन योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सकें।
यह बात आज यहां उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ द्वारा लाल बहादुर शास्त्री किसान गन्ना संस्थान में आयोजित ‘‘पंचायती राज दिशा व दशा’’ विषयक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ने श्री बलराम यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि विधानसभा व विधान परिषद में चुनी गयी महिला प्रतिनिधि स्वयं विधान मण्डल की कार्यवाही में भाग लेती हैं, उसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतों में चुनी गई महिला प्रतिनिधियों को सभी बैठकों में खासतौर से ग्राम सभा की खुली बैठकों में स्वयं प्रतिभाग करना चाहिए। ताकि वे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वाहन कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि ग्राम पंचायतों , क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों की बैठकों में महिला प्रतिनिधि शत-प्रतिशत प्रतिभाग करें, यह सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी प्रकार की कोई रियात न दी जाये।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है। पंचायत महिला प्रतिनिधि स्वयं बैठकों में भाग लेकर यह साबित करें कि वे पुरूषों से पीछे नहीं हैं। बल्कि देश एवं प्रदेश के विकास में कदम से कदम मिलाकर चल सकती हैं, और समाज को एक नई  दिशा  प्रदान  कर

सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सम्पूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम को सही ढंग से लागू करने में महिलायें आगे आयें, सभी घरों में शौचालयों का निर्माण करायें, खुले स्थानों पर शौच करने न जायें और न बच्चों का जाने दें।
प्रदेश सरकार सभी घरों में शौचालय निर्माण कराने हेतु प्रतिबद्ध है। इसके लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत अब तक लगभग 1.66 करोड़ व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों की उचित मांगों पर विचार करने का आश्वासन देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारियों की गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये 29 विभागों के कार्यक्रमों को अन्तिम व्यक्ति तक पहंुचाते हैं सरकार इनकी उचित मांगों पर अवश्य विचार करेगी।
प्रमुख सचिव पंचायती राज श्री माजिद अली ने कहा कि प्रदेश के विकास में पंचायती राज विभाग की अहम भूमिका है और जनता की अपेक्षायें इस विभाग से जुड़ी हुई हैं। इसलिए पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से विभागीय योजना को आम जनता तक पहंुचाना होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in