Categorized | लखनऊ.

आई0 टी0 आई0 लखनऊ में 27 नवम्बर को रोजगार मेले का आयोजन

Posted on 23 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेष सरकार एवं सी0 आई0 आई0 के संयुक्त तत्वावधान में देष की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों में उपलब्ध रिक्तियों के लिए आगामी 27 नवम्बर को राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी निदेषक, प्रषिक्षण एवं सेवायोजन श्री अनिल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि इस मेले में आई0 टी0 आई0 द्वारा प्रदत्त राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण पत्र एवं राष्ट्रीय षिषिक्षु परीक्षा (अप्रेन्टिस) विगत तीन वर्षों (वर्ष 2009 अथवा इसके उपरांत) उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
निदेशक ने बताया कि प्रथम चरण में मण्डल स्तर पर आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान, लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई तथा लखीमपुर में 26 नवम्बर को अपरान्ह 2 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in