Categorized | लखनऊ.

डा0 बलभद्र सिंह यादव पशुधन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने

Posted on 23 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा डा0 बलभद्र सिंह यादव, अपर निदेशक पशुधन विकास, उत्तराखण्ड गोपेश्वर को उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर वेतनमान रु0-37,400-67000 ग्रेड वेतन रु0-10,000 में संविदा के आधार पर दो वर्ष की अवधि या योजना की समाप्ति तक, जो भी पहले हो, के लिये नियुक्त किया गया है।
प्रमुख सचिव पशुधन श्री योगेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए  बताया कि उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति/संविदा के आधार पर नियुक्त किये जाने हेतु मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in