Categorized | लखनऊ.

शिवपाल सिंह यादव ने स्व0 रामशरण दास की चैथी पुण्यतिथि पर श्रद्धान्जलि दी

Posted on 21 November 2012 by admin

स्व0 रामशरण की चैथी पुण्य तिथि दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव सिंचाई, लोक निर्माण एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि श्री रामशरणदास आदर्श, ईमानदार, चरित्रवान, सादगी एवं सज्जनता की प्रतिमूर्ति थे। देश की आजादी की लड़ाई में वह आगे रहे और समाजवादी आन्दोलन को उन्होंने आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने देश आजाद होने के उपरांत भी पेंशन सम्बन्धी कोई सुविधा नहीं ली। रामशरण दास स्पष्टवादी और किसानों के दुख-दर्द और उनकी समस्याओं को हल करने के लिये हमेशा तत्पर रहते थे।

श्री शिवपाल सिंह यादव ने हसनपुर चैक का नामकरण रामशरण दास के नाम पर करने की घोषणा के साथ ही उनके नाम पर जिन सड़कों का नाम रखने की मांग की गयी है उनका नामकरण रामशरण दास जी के नाम पर करने की घोषणा की और उन्होंने सड़कों के शीघ्र निर्माण का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक हजार एकड़ भूमि उपलब्ध होने पर सहारनपुर में उनके नाम से युनिवर्सिटी बनवायी जायेगी।

सहारनपुर की सड़कों के टूटे होने के सम्बन्ध में श्री यादव ने बताया कि सरकार से जो बजट जारी किया जा रहा है उसकी प्रथम किस्त से सड़कों के गड्ढे-खड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा है। जब दूसरी किस्त जारी होगी तो सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू होगा और जब बजट की तीसरी किस्त जारी होगी तो उस धनराशि से सड़कों के चैड़ीकरण का कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर मौजूद पंचायती राज मंत्री श्री बलराम यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम में श्री शिवपाल सिंह यादव मौजूद हैं उनसे आप लोगों की जो भी अपेक्षाएं हैं उनमें अपनी भावनाएं जोड़ते हुए स्व0 रामशरणदास के नाम को चिरस्थायी बनाये जाने की मांग करते हुए उन्हें सफल बनाने में उनके साथ मेरा भी सहयोग रहेगा।

स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री ग्रामीण अभियंत्रण सेवा श्री राजेन्द्र राणा ने कहा कि सहारनपुर जनपद के अधिकारी/कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं सरकार को बने छःमाह से अधिक हो चुके हैं। अधिकारी अपनी कार्यशैली बदलें और अपने कार्यों को ईमानदारी से निष्पादित करें।

बैठक की अध्यक्षता पूर्व सांसद मंसूर अली खाँ तथा संचालन मानसिंह वर्मा ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in