Categorized | लखनऊ.

केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में विशाल धरना 21 को

Posted on 21 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि केन्द्र की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा द्वारा पूरे देश में 21 नवम्बर को हल्ला बोल के तहत धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। भाजपा लखनऊ महानगर इकाई द्वारा दिनांक 21 नवम्बर को प्रातः 11 बजे दीनदयाल स्मृतिका चारबाग पर एक विशाल धरने का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनन्त कुमार, प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेई तथा लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीति कमरतोड़ महंगाई, घोटालों, भ्रष्टाचार तथा एफडीआई के मुद्दे पर आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। यूपीए सरकार आम जनमानस को राहत देने में पूरी तरह असफल है। दिनांक 21 नवम्बर को होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए कार्यकर्तां वार्ड तथा मण्डल स्तर पर बैठकें करना प्रारम्भ कर दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in