Categorized | लखनऊ.

पर्यटन स्थलों को चार लेन सड़कों से जोड़ा जाय -आलोक रंजन

Posted on 21 November 2012 by admin

प्रदेष के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने कहा कि उत्तर प्रदेष के ग्रामीण इलाकों में राजस्थान की तर्ज पर हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देकर ज्यादा से ज्यादा विदेषी पर्यटकों को आकर्षित किया जाये, जिससे राजस्व की प्राप्ति एवं रोजगार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, अतः पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता पर विकसित की जाये।
कृषि उत्पादन आयुक्त पर्यटन विभाग की बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देंष दिये है कि राजस्व विभाग से परामर्ष कर हेरिटेज सम्पत्तियों को अधिग्रहीत करके वहाॅं पर्यटन की अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जायें। पर्यटकों के लिए सुगम आवागमन, होटल, रिसार्ट्स तथा सुरक्षा मानकों को पी0 पी0 पी0 माॅडल पर प्रोत्साहित किया जाये, जिससे पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित किया जा सकें। उन्होंने कहा कि हेरिटेज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेष में बुद्ध सर्किट, वाइल्ड-लाइफ, धार्मिक पर्यटन से संबंधित क्षेत्र है, जिन्हें चार लेन मार्गों से जोड़ा जाये और पर्यटन स्थलों में चैबीस घण्टे विद्युत आपूर्ति सुनिष्चित की जाय, उन्होंने पावर ग्रिड से विद्युत उपलब्धता न होने पर पर्यटक स्थलों पर जनरेटर से विद्युत आपूर्ति सुनिष्चित करने के निर्देंष दिये। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के लिए विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर स्वतंत्र फीडर की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि आपूर्ति के लिए निर्धारित घण्टों में स्थानीय कारणों से विद्युत उपलब्धता भंग न हो। उन्होंने लखनऊ के आस-पास के पर्यटन स्थलों को महत्वपूर्ण मानते हुए विकसित करने के निर्देंष दिये है तथा राज्य सरकार से हर संभव मद्द दिलाने का आष्वासन भी दिया है।
बैठक में सचिव, पर्यटन विभाग श्री मनोज कुमार सिंह, विषेष सचिव, पर्यटन श्री आर0 पी0 गोस्वामी, विष्व बैंक का प्रतिनिधिमण्डल तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in