Categorized | लखनऊ.

कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 20 November 2012 by admin

joining-of-anoop-chaudhary-photo-p2कंाग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, कंाग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में तृणमूल- कंाग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप चैधरी ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर अपने लगभग 400-500 समर्थकों के साथ प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद के समक्ष कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइंनिग प्रभारी श्री मदन मोहन शुक्ल ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि सदस्यता ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए डाॅ0 निर्मल खत्री ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर इतनी भारी संख्या में युवा, महिलाएं एवं टीएमसी के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं, इससे पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में काफी लाभ मिलेगा। उन्होने सदस्यता ग्रहण कर रहे श्री अनूप चैधरी एवं उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया।
शामिल होने के मौके पर श्री अनूप चैधरी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री ममता बनर्जी यूपीए की सदस्य रही हैं लेकिन कभी भी उन्होने गठबंधन धर्म का कभी भी पालन नहीं किया है। इतना ही नहीं एफडीआई को लागू करने को लेकर जिस तरह के तेवर उनके द्वारा दिखाये गये उससे आहत होकर मैं व मेरे साथी तृणमूल कांग्रेस छोड़कर कंाग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं, क्योंकि देश में मा0 सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में यूपीए गठबंधन ही आम आदमी के हितों के लिए कार्यरत है।
इस मौके पर श्री चैधरी के साथ तृणमूल कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, महिला शाखा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अन्जू श्रीवास्तव, तृणमूल कांग्रेस के पदाधिकारीगण श्री प्रेम चन्द्रा, श्री शिव शंकर पटेल, श्री आशीष शुक्ला, श्री पन्ना लाल रावत, श्री शिवचरन वर्मा, श्री बी0डी0 अनिल, श्री निलेश श्रीवास्तव, श्री प्रमोद त्यागी, श्री सुनील भदौरिया, श्री सुरेश पाण्डेय, श्री अमित बग्गा, श्री एस0 खान एवं श्री दिनेश चन्द्र कश्यप, श्री अनिल कुमार गौतम, श्री कमलेश कुमार, श्री तारा चन्द्र, श्री बालकराम वर्मा, श्री अटल सिंह, श्री  सुनील सिंह देव, श्री रवि कुमार सहित सैंकड़ों पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेयी, लखनऊ जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सिराज वली खां‘शान’, चै0 सत्यवीर सिंह, श्री प्रमोद सिंह आदि वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in