Categorized | लखनऊ.

सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेंगे

Posted on 20 November 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल का सदस्यता अभियान युद्धस्तर शुरू करने के लिए आगामी 24 नवम्बर को राष्ट्रीय महासचिव व सांसद जयन्त चैधरी लखनऊ आयेंगे तथा प्रदेश मुख्यालय से सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेंगे।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने सभी विधायकों/पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि भारी से भारी संख्या में लखनऊ पहुंचकर सदस्यता अभियान को सफल बनायें।
उन्होंने आगे बताया कि पूरे सूबे में सदस्यता अभियान युद्धस्तर पर चलाया जायेगा जिससे चैधरी चरण सिंह की जनप्रिय नीतियों, कार्यक्रमों, को जन-जन तक पहुंचाया जा सके तथा बूथ स्तर से लेकर जिला एवं मण्डल स्तर पर पार्टी संगठन  कों मजबूत व गतिशील बनाया जा सके।
मण्डल एवं जिला स्तर पर सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेंदारी के साथ ही साथ किसानों, मजदूरों, मजलूमों, बुनकरों, अकलियतों, अति पिछड़ों, दलितों, व अति दलितों को राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों, कार्यक्रमों के साथ जोड़ने का युद्ध स्तर पर कार्य किया जायेगा।
आगामी लोकसभा चुनाव मे राष्ट्रीय लोकदल अपनी प्रभावी भूमिका को सुनिश्चित करने के लिए संगठन को घारदार व मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान को हर कीमत पर सफल बनाने का प्रयास करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in