Categorized | लखनऊ.

कांगे्रसी सरकार के विरूद्ध पूरे राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगी

Posted on 20 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी मंहगाई भ्रष्टाचार की पोषक व खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लाने वाली केन्द्र की कांगे्रसी सरकार के विरूद्ध पूरे राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन करेंगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सदस्य विधान परिषद हृदयनारायण दीक्षित ने आज राज्य मुख्यालय पर सम्वाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का समर्थन करने वाली सपा और बसपा की भी पोल खोलेगी। केन्द्र ने भ्रष्टाचार को संस्थागत बनाया है। महंगाई केन्द्र सरकार की देन है। कांग्रेस और महंगाई साथ-साथ आते हैं, साथ-साथ जाते हैं। खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश से करोड़ों लोग बेरोजगार हो जायेंगे लेकिन केन्द्र भ्रष्टाचार, महंगाई और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रश्न पर जनविरोधी नीतियां अपना रहा है।
श्री दीक्षित ने कहा कि सपा और बसपा यह सब जानते हुए भी केन्द्र सरकार का समर्थन कर रहे हैं। सपा, बसपा यहां प्रदेश में केन्द्र सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हैं लेकिन संसद में केन्द्र सरकार के संरक्षक की भूमिका में होते हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार के सवाल पर भी सपा, बसपा ने केन्द्र का साथ दिया है। खुदरा व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रश्न पर भी सपा, बसपा की ऐसी ही तैयारी है। केन्द्र की सरकार अपना संसदीय बहुमत खो चुकी है। सपा, बसपा से उसका लेन-देन जारी है। प्रदेश की जनता का हित न सपा सोंचती है न बसपा। सपा, बसपा और कांग्रेस तीनों का चाल, चरित्र एक जैसा है। 21 नवम्बर को पार्टी राज्य के प्रत्येक जिला केन्द्र व महानगरों में तीनों दलों की पोल खोलेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in