Categorized | लखनऊ.

पार्टी संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी

Posted on 20 November 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव का 22 नवम्बर,2012 को 74 वां जन्मदिन है। इस दिन को पार्टी संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। प्रदेश के सभी जनपदों में गोष्ठियां करके समाजवादी पार्टी की नीतियों, राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा के साथ सन् 2014 में पार्टी की जीत के लिए संकल्प लिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस दिन को समारोहपूर्वक मनाएगें। मुख्य कार्यक्रम राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय के प्रांगण में होगा।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समस्त जिला/महानगर अध्यक्ष, साॅसद, पूर्व साॅसद, विधायक,पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, राष्ट्रीय/राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी/सदस्य, प्रकोष्ठो के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रमुख साथीगणों के नाम भेजे गए परिपत्र में सभी जनपदों में प्रचार के साथ भव्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निर्देशित किया है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने याद दिलाया है कि नवम्बर महीने में दो ऐतिहासिक घटनाएं घटी। 4 नवम्बर,1992 को समाजवादी पार्टी की स्थापना हुई जबकि 22 नवम्बर,1939 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव की जन्मतिथि है। श्री यादव ने सन् 2014 में राज्य विधान सभा की जीत को और अधिक जोश के साथ दुहराने का आव्हान किया है। उनके दिए इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी को संकल्प लेना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in