क्षेत्रीय पार्टियों की मजबूती का कारण उनकी जनोपयोगी योजनाएं, कार्यक्रम एवं जनविश्वास

Posted on 18 November 2012 by admin

  • पांच साल में जनता से किये गये सभी वायदे पूरे करेंगे
  • युवाओं को लैपटाॅप व टेबलेट वितरण की योजना शुरु करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य
  • प्रदेश की कानून व्यवस्था की लगातार निगरानी
  • छेड़खानी की घटनाओं को रोकने हेतु प्रदेश में हेल्पलाइन सेवा शुरु

up-cm-akhilesh-yadav-in-ht-leadership-summit-new-delhiउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज नई दिल्ली में आयोजित हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप सम्मिट को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के कुछ प्रदेशों में क्षेत्रीय पार्टियों की मजबूती का मुख्य कारण उनकी जनोपयोगी नीतियां, योजनाएं एवं कार्यक्रम हैं तथा सबसे बड़ी बात जनविश्वास है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की मजबूती के संबंध में कहा कि इसके पहले हमारी पार्टी ने जनता से जो भी वायदे किये थे उन्हें समय से पूरा कर दिखाया। इसलिये जनता को यह विश्वास है कि समाजवादी पार्टी की घोषणाएं सफलीभूत होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पांच साल में जनता से किये गये सभी वायदे हमारी सरकार पूरे करेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि वायदों पर अमल शुरु कर दिया गया है। सभी विकास कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारों के लिए रोजगार का इंतजाम करेगी व जब तक इसका इंतजाम नहींे हो जाता है तब तक, इन्हें सरकार बेरोजगारी भत्ता देगी। उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा व उन्हें इसमें मदद के लिए कन्या विद्याधन योजना शुरु की गयी है, जिसमें उन्हें 30 हजार रुपए दिये जा रहे हैं।
श्री यादव ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप तथा हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरण की योजना शुरु की गयी है। यह महत्वाकांक्षी योजना शुरु करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था के एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों को इसमें सुधार के लिए समुचित निर्देश दिए गए है। प्रदेश में घटित हाल की कतिपय घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनको तुरन्त काबू में किया गया है तथा दोषी व लापरवाह अधिकारियों को दण्डित भी किया गया है।
श्री यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए छेड़खानी की घटनाओं को रोकने हेतु प्रदेश में हेल्पलाइन सेवा शुरु की गयी है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार छोटे व बड़े सभी तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ है तथा प्रदेश में इसको खत्म करने के लिए ई-गवर्नेन्स योजना शुरु की गयी है। जनहित की 26 सेवाओं को आॅनलाइन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पारिवारिक पृष्ठभूमि से व्यक्ति को पहचान तो मिलती है, लेकिन आगे बढ़ने के लिए उसे स्वयं मेहनत करनी पड़ती है तथा अपनी योग्यता सिद्ध करनी पड़ती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in