Categorized | लखनऊ.

शहीद स्मृति समारोह समिति ने सात महान क्रान्तिवीरों का 98वां बलिदान दिवस मनाया

Posted on 18 November 2012 by admin

शहीद स्मृति समारोह समिति उ0प्र0 एवं उ0प्र0 गाॅंधी स्मारक निधि के संयुक्त तत्वावधान में, स्वाधीनता संग्राम में विख्यात ‘गदर पार्टी के क्रान्तिकारियों द्वारा घटित, ऐतिहासिक प्रथम ‘‘लाहौर षडयंत्र केस’ के अन्तर्गत लाहौर जेल में फाॅंसी का वरण कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले, सात महान क्रान्तिवीरों-करतार सिंह सराभा, विष्णु गणेष पिंगले, हरनाम सिंह (स्याल कोट वाले), बख्शीष सिंह, जगत सिंह, सुरैन सिंह पुत्र ईष्वर सिंह एवं सुरैन सिंह पुत्र भूर सिंह के 98वें बलिदान दिवस पर आज पूर्वान्ह गाॅंधी भवन पुस्तकालय/संग्रहालय सभागार में स्मृति सभा का आयोजन किया गया।
सभा की अध्यक्षता पूर्व लोकायुक्त उ0प्र0 मा0 न्यायमूर्ति श्री सुधीर चन्द्र वर्मा ने करते हुए कहा कि समाज दूषित हो गया है इसे बदलने की आवष्यकता है। नयी पीढ़ी को दोष देने की आवष्यकता नहीं है उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी कमियों को दूर करना होगा। सभा के अति विषिष्ट अतिथि, मुख्य संयोजक कबीर शान्ति मिषन श्री राकेष कुमार मित्तल आई0 ए0 एस0 (से0 नि0) ने अपने सम्बोधन में कहा कि क्रान्तिवीरों ने देष को आजाद कराने में अपनी महत्वपूर्ण कुर्बानियां दी। उन्होंने कहा हम अपने जीवन से युवा पीढ़ी को उदाहरण दें।
स्मृति सभा में यूनीक कान्वेंट क0 इ0 कालेज के छात्रों द्वारा वन्देमातरम् राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। श्री हर्षवर्धन, विष्णु त्रिपाठी ‘लंकेष’, दीवान सुषील पुरी, प्रो0 यू0 सी0 वाषिष्ट, कृष्णानन्द राय, श्री रामभजन शर्मा आदि सभा में उपस्थित थे। सभा के अन्त में लाल बहादुर राय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सभा का संचालन समिति के महामंत्री श्री उदयखत्री एवं श्री एफ0 ए0 एस0 चर्चिल द्वारा किया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in