Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के तीन प्रौद्योगिक विश्वविद्यालयों की प्रबंध परिषद में विधान सभा के छः सदस्य निर्वाचित

Posted on 13 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश विधान सभा द्वारा दिनांक 29 मई, 2012 के उपवेशन में पारित प्रस्ताव के अनुसार नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, फैजाबाद एवं मान्यवर श्री कांशीराम जी कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा तथा चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर की प्रबंध परिषद में कार्य करने के लिये विधान सभा के छः सदस्यों को विधान सभा अध्यक्ष द्वारा नामित किया गया है। ये सदस्य संबंधित अधिनियम के अंतर्गत इस सदन द्वारा विधिवत् निर्वाचित समझे जायेंगे।
यह जानकारी प्रमुख सचिव, विधान सभा सचिवालय श्री प्रदीप कुमार दुबे ने दी है। उन्होंने बताया कि श्री विशम्भर ािंह (बांदा) तथा श्री मो0 आसिफ जाफरी (कौशाम्बी) को मान्यवर श्री कांशीराम जी कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा की प्रबंध परिषद के लिये निर्वाचित किया गया है।
श्री दुबे ने बताया कि श्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय (फैजाबाद) तथा श्री अब्दुल मशहूद खाॅ (बलरामपुर) को नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, फैजाबाद की प्रबंध परिषद के लिये निर्वाचित किया गया है।
प्रमुख सचिव ने जानकारी दी है कि चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर की प्रबंध परिषद के लिये श्री सतीश कुमार निगम, एडवोकेट (कानपुर) तथा श्री तेजपाल सिंह (मथुरा) को निर्वाचित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in