Categorized | लखनऊ, समाज

कांग्रेस संगठन के चुनाव की सरगर्मीयां तेज

Posted on 16 January 2010 by admin

लखनऊ- स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से रायबरेली के नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य श्री दिनेश प्रताप सिंह के आज चुनाव में विजयी होने के उपरान्त प्रथम बार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर श्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि रायबरेली में बहुजन समाज पार्टी की तमाम तिकड़मों एवं साजिशों के बावजूद कांग्रेस पार्टी की जीत वास्तव में श्रीमती सोनिया गांधी के आशीवाद की जीत है।212

प्रदेश मे कांग्रेस के उत्थान की शुरूवात के साथ  कांग्रेस संगठन के चुनाव की सरगर्मीयां तेज हो गई है। राहुल गांधी द्वारा युवा संगठन के चुनाव में बरती गई सर्तकता की झलक प्रदेश तथा जिले में होने वाले कांग्रेस संगठन के चुनाव में देखने को मिल रही है। प्रथम चरण , सूची का प्रकाशन जिला स्तर पर 15जनवरी को हो जाने के बाद अब जगह-जगह अपना नाम न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों ने डेरा डाले हुये है। कांग्रेस के प्रवक्ता सबोध श्रीवास्तव ने बताया है कि सूची के प्रकाशन के बाद प्रदेश एवं जिला कमेटी के चुनाव का जो कार्यक्रम घोशित किया गया है उसमें आपत्तियां, 22जनवरी, आपत्तियों का निस्तारण, 31जनवरी, प्रदेश कमेटी में आपत्तियां, 10फरवरी, आपत्तियों का निस्तारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा  20फरवरी,आपत्तियां केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण            02मार्च, आपत्तियों का निस्तारण केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा 15मार्च, अन्तिम मतदाता सूची की घोषणा          25मार्च, बूथ चुनाव, 01 से 30अप्रैल, द्वितीय चरण, (15मई से 31मई) ब्लाक स्तरीय चुनाव सम्पन्न, तृतीय चरण, (07जून से 27जून),  जिला/शहर कमेटियों का चुनाव, चतुर्थ चरण, (05जुलाई से 25जुलाई), प्रदेश कमेटी का चुनाव, पांचवां चरण केन्द्रीय कार्यसमिति का चुनाव राष्ट्रीय अधिवेशन में होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————

–
Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in