Categorized | लखनऊ.

महिलाओं को अलग-अलग श्रेणियों में बाँटकर उनके आन्दोलन को कमजोर कर रहे है

Posted on 11 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के उस बयान की भत्र्सना की है जिसमें उन्होंने महिलाओं को आकर्षक और अनाकर्षक मंे बाँट दिया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आज एक बयान में कहा कि सपा सुप्रीमों महिलाओं को अलग-अलग श्रेणियों में बाँटकर उनके आन्दोलन को कमजोर कर रहे है। पूरे देश की महिलाओं को सम्मान के साथ-साथ राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान की आवश्यकता है। सपा सुप्रीमों उन्हें अगड़ी-पिछड़ी, ग्रामीण शहरी, शिक्षित-अशिक्षित तथा आकर्षक अनार्कषक के आधार पर बाँट रहे है। प्रदेश प्रवक्ता      डा0 मिश्र ने कहा कि सच्चाई यह है उनके राजनैतिक अधिकार को चतुराई से इस तरह बाँट कर श्री मुलायम सिंह महिलाशक्ति का नुकसान कर रहे है तथा एक शक्ति का विभाजन कर रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सपा सरकार से आग्रह किया कि सरकार की नीतियाँ पिछड़ी, ग्रामीण, अशिक्षित तथा अनाकर्षक महिलाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्ग की महिलाओं के उत्थान को ध्यान मे रखकर बनाये। प्रदेश कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं-बच्चियों के साथ बलात्कार और अपहरण तथा अन्य उत्पीड़नों में रोज नये-नये रिकार्ड कायम कर रहा है और सरकार तथा पुलिस बयानों और वादों की झड़ी लगाये हुए है। प्रदेश में महिलाओं का अकेले चलना दूभर है, रोज नये-नये अपहरण के मामले सामने आ रहे है जिसकी शिकार प्रदेश की हर वर्ग और हर श्रेणी की महिलाएं हो रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि नेशनल क्राइम ब्यूरों के आकड़े प्रदेश की महिलाओं की बदहाली की कहानी कह रहे है। सपा सरकार को सभी वर्गो और श्रेणियों की महिलाओं के सर्वागीण विकास की चिन्ता करनी चाहिए तथा अतिवादिता मे बचना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के संविधान प्रदत्त अधिकारो की समर्थक है तथा किसी भी दल को महिलाओं को प्राप्त अधिकारों के खिलाफ षड़यंत्र करने की आजादी नही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in