Categorized | लखनऊ.

केन्द्र सरकार की नीति और नीयत किसी भी सम्प्रदाय विशेष के प्रति प्रेरित नहीं है

Posted on 11 November 2012 by admin

कुम्भ मेले को लेकर भाजपा द्वारा केन्द्र सरकार पर लगाये जा रहे आरोपों को उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जीशन हैदर ने बेबुनियाद बताया है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय से आज यहां जारी बयान में प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर ने कहा कि भाजपा साम्प्रदायिकता की बात कहकर ओछी राजनीति पर उतारू है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को प्रदेश के विकास के लिए पहले ही 57 हजार करोड़ रूपये मुहैय्या करा दिया है। किन्तु भारतीय जनता पार्टी कुम्भ मेले के लिए अलग से धन उपलब्ध करवाये जाने को लेकर अनावश्यक मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है। इससे साफ है कि केन्द्र सरकार की नीति और नीयत किसी भी सम्प्रदाय विशेष के प्रति प्रेरित नहीं है।
श्री हैदर ने कहा कि अपने लगातार गिरते जनाधार और अंर्तकलह का दंश झेल रही भाजपा बौखलाहट में गलत बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का दुष्चक्र रच रही है। आज ऐसे समय में जब प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, लगातार दंगे हो रहे हैं, भाजपा नेताओं की इन गलत बयानबाजियों से प्रदेश में साम्प्रदायिक और फासिस्टवादी ताकतों को बल मिलेगा, जो कि देश और प्रदेश के कतई हित में नहीं है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in