Categorized | लखनऊ.

ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश को दिशा दी है

Posted on 11 November 2012 by admin

shivpal-singh-yadav1समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने आज यहां कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश को दिशा दी है। यह बुद्धिजीवी समाज है। समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके साथ के बिना तरक्की सम्भव नहीं। समाजवादी पार्टी ने सदैव ब्राह्मणों को सम्मान दिया है और आगे भी सम्मान मिलता रहेगा।
श्री यादव ने समाजवादी पार्टी मुख्यालय में समाजवादी ब्राह्मण सभा, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि सम्मेलन/संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन में सर्वश्री एस0एम0 जोशी, मधुलिमये, जनेश्वर मिश्र और ब्रजभूषण तिवारी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।  श्री मुलायम सिंह यादव ने परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। 246 संस्कृत विद्यालयों को अनुदान सूची में रखा। उन्होने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण का निर्णय कर वर्तमान समाजवादी सरकार ने सवर्ण समाज विशेषकर ब्राह्मणों को उनकी योग्यता का समुचित सम्मान दिया है।
श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पिछली बसपा सरकार ने ब्राह्मणोंको बहुत अपमानित किया। वहां किसी ब्राह्मण नेता को बसपा मुख्यमंत्री के बगल में बैठने का स्थान नहीं मिला। क्रांतिकारी मंगल पाण्डे, चन्द्रशेखर आजाद की न मूर्तियां लगी और नहीं उनके नाम पर पार्क, स्मारक बने। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी में पूरा लोकतंत्र है। उन्होने कहा कि ब्राह्मण सम्मेलन में व्यक्त भावनाओं से वे मुख्यमंत्री जी तथा नेताजी को अवगत करा देगें। संस्कृत शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए भी वे वार्ता करेगें।
shivpal-singh-yadavसमाजवादी ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि देश के समक्ष आज मंहगाई, एफडीआई और आर्थिक मंदी का संकट है। किसान त्रस्त है और नौजवान परेशान। ऐसे में 2014 के चुनाव बड़ी चुनौती है। आवश्यक है कि देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए केन्द्र में समाजवादी पार्टी की सरकार हो। हम श्री मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठा देखना चाहते है। उन्होने कहा कांग्रेस-भाजपा और बसपा का साथ देकर ब्राह्मण समाज ने अपना बहुत नुकसान किया। समाजवादी पार्टी में ही उसका मान सम्मान सुरक्षित है।
ब्राह्मण प्रतिनिधि सम्मेलन का प्रारम्भ मुख्य अतिथि श्री यादव द्वारा मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच मंगलदीप प्रज्ज्वलन से हुआ। उन्होने शहीद चन्द्रशेखर आजाद, डा0 राम मनोहर लोहिया तथा स्व0 जनेश्वर मिश्र के चित्रों पर माल्यार्पण भी किया। श्री यादव, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी तथा श्री मनोज पाण्डेय को प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। श्री शिवपाल सिंह यादव को स्वर्ण मुकुट भी पहनाया गया। इस अवसर पर सर्वश्री ओमप्रकाश बाबा दुबे, सनातन पाण्डेय, वीरेन्द्र शुक्ल, रवीन्द्र त्रिपाठी, राजीव शुक्ल, दीपक मिश्र, सुशील दुबे, नवल मिश्र, चरणजीत पाण्डेय, अजय त्रिपाठी, कृष्ण मोहन शुक्ल, धनंजय चतुर्वेदी, परमानन्द पाण्डेय आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इसके पूर्व समाजवादी महिला सभा, उत्तर प्रदेश की बैठक प्रकोष्ठ कार्यालय, राजभवन कालोनी में हुई जिसमें मुख्य अतिथि श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महिलाओं ने अन्याय के विरूद्ध संघर्ष में समाजवादी पार्टी का साथ बहुत मजबूती से दिया है। उनकी किसी भी स्तर पर उपेक्षा नहीं होगी। मंच पर उन्हें भी स्थान दिया जाएगा। महिला आरक्षण में दलितों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं का कोटा रखने का समाजवादी आग्रह इसलिए है कि गांव की पिछड़ी महिलाएं भी संसद विधान सभा में पहुॅच सके।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कन्या विद्याधन, पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान अल्पसंख्यक पुत्रियों को हाईस्कूल पास करने पर 30 हजार रूपए देकर आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होने महिलाओं का आव्हान किया कि वे मंहगाई और भ्रष्टाचार की प्रतीक बन गई केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगे आएं और सन्2014 के चुनाव में चैपाल लगाकर समाजवादी पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए काम करें।
प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बसपा सरकार में महिलाओं को तमाम यातनाएं भोगनी पड़ी। उनको हर तरह से अपमानित किया गया। समाजवादी पार्टी में महिलाओं को सम्मान मिलता है। उन्होने कहा महिलाओं की जागरूकता से समाज आगे बढ़ता है। श्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। समाजवादी आंदोलन में उनकी भूमिका कम नहीं रही है।
महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लीलावती कुशवाहा ने कहा कि विधान सभा में जिस तरह की आधी आबादी ने बहुमत देकर श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया वैसे ही लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के हाथ में देश की बागडोर सौंपकर ही महिलाएं दम लेगी। बैठक में श्रीमती शीला चतुर्वेदी, नीलम रोमिला सिंह, राजदेवी चैधरी, सरोज मौर्य, सुशीला राजभर, रजिया नवाज, सुनीता यादव, डा0 गुलिस्ताना, कौशल्या प्रजापति, शांती यादव,  मुन्नीपाल, लालमुन्नी यादव, सुनीता सिंह, चन्द्रेश सोनी, राजेश कुमारी यादव, साधना मिश्रा, विद्या यादव, गीता यादव, डा0 सुरभि शुक्ला, अल्पना बाजपेयी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in