Categorized | लखनऊ.

किसान विरोधी नीति के विरोध में मुख्यमंत्री के शान्तिपूर्ण घेराव का कार्यक्रम

Posted on 11 November 2012 by admin

गन्ना मिलों का समय से न चलने, किसानों को लाभकारी मूल्य निर्धारित न होने, एवं बकाया भुगतान की प्राप्ति न होने के कारण, पिछली सरकार द्वारा चीनी मिलों को औने पौने दामों में बेचने सम्बन्धी जाँच न होने के कारण,  राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आन्दोलन चलाया जा रहा है। मेरठ इकाई द्वारा प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीति के विरोध में मुख्यमंत्री के शान्तिपूर्ण घेराव का कार्यक्रम था।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने पुलिस द्वारा हजारों किसानों की अपनी माँगों के समर्थन में किये जा रहे आन्दोलनकारियों पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज एवं विधायक सुदेश शर्मा, वीरपाल राठी, एवं जिलाध्यक्ष चैधरी यशबीर सिंह को गिरफ्तार करना निन्दनीय कार्य बताया है।
उन्होंने शान्तिपूर्ण आन्दोलन कर रहे किसानों पर लाठी चार्ज व गिरफ्तारी की घोर निन्दा करते हुये कहा है कि राष्ट्रीय लोकदल का कार्यकर्ता सरकार की इस दमनकारी नीति से रूकने वाला नहीं है। यदि इस घटना की न्यायिक जाँच करवाकर दोषी अधिकारियों को दंण्डित नहीं किया गया तो राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता, मुख्यमंत्री प्रदेश में जहाँ जायेंगे वहां उनका विरोध करने को बाघ्य हांेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in