Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी ने सदैव मुस्लिमों के हितों और अधिकारों की रक्षा की लड़ाई लड़ी है

Posted on 10 November 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी ने सदैव मुस्लिमों के हितों और अधिकारों की रक्षा की लड़ाई लड़ी है। श्री मुलायम सिंह यादव ने संसद में पुरजोर ढंग से सच्चर कमेटी की संस्तुतियेां का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी हिस्सों में मुसलमानों की स्थिति दलितों से बदतर है इसलिए पूरे मुस्लिम समाज को सरकार के विशेष संरक्षण की जरूरत है। विधानसभा चुनाव-2012 में समाजवादी पार्टी ने जहाॅ अल्पसंख्यकों की रोजी-रोटी की व्यवस्था के साथ उनके धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के आश्वासन दिए थे वहीं यह वायदा भी किया गया था कि दहशतगर्दी की आड़ में उत्तर प्रदेश के जिन बेकसूर मुस्लिम नौजवानों को जेलों में डाला गया है, उन्हें फौरन रिहा कराया जाएगा।
अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार ने चुनावी वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं जिससे मुस्लिम समाज के साथ न्याय होगा। मुस्लिम लड़कियों को 30 हजार रू0 का अनुदान, कब्रिस्तानों की चहारदीवारी का निर्माण, मदरसों को मदद तथा मुस्लिम इलाकों में शिक्षा तथा स्वास्थ्य की विशेष सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश हो चुके हैं। मुस्लिम समाज  के धर्मस्थलों की सुरक्षा के साथ उनके धार्मिक विश्वासों को भी संरक्षण देने का काम समाजवादी पार्टी सरकार ने किया है। सभी सरकारी कमीशनों, बोर्डो और कमेटियों में कम से कम एक अल्पसंख्यक प्रतिनिधि को सदस्य रखने के वायदे को भी मुख्यमंत्री जी ने पूरा करके दिखाया है।
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2007 में वाराणसी, गोरखपुर और रामपुर स्थित सीआरपीएफ कैम्प तथा लखनऊ, बाराबंकी और फैजाबाद में आतंकी हमले की आड़ में तमाम नौजवानों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था वे सभी तब से जेल यातना भोग रहे हैं। इनमें से कइयों ने अपनी गिरफ्तारी के औचित्य और स्थान को चुनौतियां भी दी थी। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने वायदे के अनुसार अधिकारियों को इन मामलों को वापस लिए जाने की समीक्षा करने को कह दिया है चूॅकि इस सम्बन्ध में  एक निश्चित न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना होता है।
जो दल सांप्रदायिकता की राजनीति से ही अपनी रोटियां सेंकते रहे है, उन्हें समाजवादी पार्टी सरकार के हर कदम में तुष्टीकरण नजर आता है जबकि हकीकत यह है कि देश की एकता-अखंडता सभी समुदायों के समग्र विकास एवं सहयोग और धर्मनिरपेक्षता से ही बचाई जा सकती है। इसीलिए समाजवादी पार्टी पिछड़ों, दलितों, वंचितों के साथ महिलाओं एवं अल्पसंख्यक समाज के विशेष संरक्षण एवं उन्हें विशेष अवसर दिए जाने की पक्षधर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in