Categorized | लखनऊ.

प्रतिनिधिमंडल शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचा

Posted on 09 November 2012 by admin

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी के निर्देशानुसार ठाकुरगंज में हुए स्व0 गुड्डू यादव की हत्या पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी जनसम्पर्क, जनसमस्या एवं संवदेना समिति के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पहुंचा एवं वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिस स्थान पर हत्या हुयी है, वह सपा का क्षेत्रीय कार्यालय है। गिरफ्तार हुए रामआधार यादव व देशराज, समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि देशराज आपराधिक प्रवृत्ति का है व हिस्ट्रीशीटर है तथा हत्या के एक मामले में वह जेल में निरूद्ध था व पेरोल पर इस समय बाहर है। हत्या का मुख्य अभियुक्त देशराज का बेटा वीरेन्द्र फरार है। इस घटना से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है, क्योंकि वहां का बीट इंचार्ज एस.आई. इन्द्रपाल सिंह अभियुक्तों की मदद कर रहा है। परिवार व स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर हत्या हुई है वहां शराबबाजी व जुएबाजी का होना आम बात है और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को है।
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। पुलिस प्रशासन का सी.ओ. पीटा जा रहा है। जनता इस माहौल से आजिज आ चुकी है और खुद ही निर्णायक भूमिका अदा करने को बाध्य हो चुकी है। इस घटना के बाद स्थानीय विधायक का मौके पर न पहुंचने से स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट महामहिम राज्यपाल उ0प्र0 को भेजी जायेगी। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक स्व0 गुड्डू यादव की दो छोटी बच्चियोें व इनके कच्चे गृहस्थ जीवन को देखते हुए प्रदेश सरकार से परिवार को तत्काल पांच लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से समिति के मध्य जोन के संयोजक श्री रमेश श्रीवास्तव, सह-चेयरमैन श्रीमती शबनम पाण्डेय, लखनऊ लोकसभा अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव‘त्यागी’ व लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं समिति के सदस्य श्री बजंरगी सिंह ‘बज्जू’ व श्री पियूष श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in