Categorized | लखनऊ.

धरने को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियांे की तैयारी बैठक

Posted on 09 November 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के लखनऊ महानगर अध्यक्ष मारिफ अली खान की अध्यक्षता में कल दिनांक 9 नवम्बर को होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियांे की तैयारी बैठक पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुयी, जिसमें गन्ना किसानों की ज्वलन्त समस्याओं एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपे जाने का निर्णय लिया गया। लखनऊ महानगर का धरना विधान सभा के सामने धरना स्थल पर होगा।
बैठक में धरने को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुलकर चर्चा की तथा युद्धस्तर पर नगर के समस्त वार्डों में जनसम्पर्क शुरू कर दिया जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चैध्री अजित सिंह के निर्देशानुसार कल दिनांक 9 नवम्बर को पूरे प्रदेश में गन्ना किसानों की ज्वलन्त समस्याओं को लेकर धरना आयोजित होगा तथा जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
बैंठक में एम0ए0 आरिफ, रमावती तिवारी, सरदार हुसैन,  मनोज सिंह चैहान, इरफान अहमद, संजय लाल बाल्मीकि, मो0 साजिद, वसुधा सिंह, शकुन्तला कुरील, हनुमान प्रसाद यादव, किरन सिंह, विवेक बाल्मीकि, मुमताज हुसैन, रामबाबू, रामदीन भारती, शब्बीर अहमद, नम्मन गाजी, शैलेन्द्र शर्मा, शफीक सिदद्ीकी, राम अनुज चैरसिया, आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in