Categorized | लखनऊ.

तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दल अब कुम्भ मेले के आयोजन को लेकर भी राजनीति कर रहे है

Posted on 09 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र व राज्य सरकार पर हिन्दु धर्म संस्कृति की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दल अब कुम्भ मेले के आयोजन को लेकर भी राजनीति कर रहे है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने केन्द्र सरकार द्वारा कुम्भ मेंले के आयोजन के लिए दी जाने वाली विशेष सहायता को रद्द करने के फैसले की कटु निन्दा की। केन्द्र व राज्य सरकार की नैतिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कुम्भ मेले को लेकर राजनीति क्यो ?
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पैकेज पर वाहवाही लूटने वाली सपा सरकार कुम्भ मेले को विशेष सहायता देने से केन्द्र सरकार के इनकार के बाद अब जनता को जवाब दे कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। श्री पाठक ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेई ने पहले ही कहा था कि यह पैकेज नही डील है। श्री पाठक ने  आशंका जाहिर की है कि राजनीतिक लाभ के लिए पैकेज के नाम पर सपा कांग्रेस के बीच हुई इस डील का खामियाजा कुम्भ यात्रियों को न भुगतना पड़े।
उन्होने कहा कि वोट बैंक की लालच में हज यात्रा पर जाने वाले वर्ग विशेष के लोगों को अरबो रूपया खर्च कर सुविधाएं मुहैय्या कराने वाली केन्द्र व राज्य सरकार  हिन्दुओं के धार्मिक आयोजन कंुभ मेले को लेकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा वैदिक और पौराणिक काल से ही कुंभ तथा अर्द्ध कुंभ का हिन्दु धर्म संस्कृति में खासा महत्व रहा है। संगम के तट पर बारह वर्षो बाद होने जा रहे कुम्भ मेले मे यात्रियों की सुविधाओं व अन्य कार्यो को लेकर कंेन्द्र व राज्य सरकार के बीच शुरू हुई राजनीति से हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।
श्री पाठक ने कहा कि कुम्भ मेले मे सम्पूर्ण भारतवर्ष के दूर दराज के क्षेत्रों के साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होते है। कुम्भ मेले के आयोजन का समय नजदीक आता जा रहा है लेकिन लाखों-करोड़ो की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की परवाह किये बागैर प्रशासनिक कार्य व अस्थाई निर्माण इत्यादि के कार्य काफी धीमी गति से चल रहे है जिससे लगता है कि मेले के आयोजन को लेकर सरकार गम्भीर नही है। अब मेले पर होने वाले खर्च की धनराशि को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार के बीच शुरू हुई राजनीति कुम्भ मेले के आयोजन को लेकर इनकी मंशा पर सवाल खड़े करती है।
श्री पाठक ने कहा सपा कांग्रेस अब यात्री सुविधाओं को लेकर भी धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है। पिछले वर्ष लगभग 1.50 लाख लोग हज यात्रा पर गये और इन यात्रियों पर केन्द्र सरकार ने यात्रा सब्सिडी के नाम पर 600 करोड़ से भी अधिक धनराशि खर्च किया। इस वर्ष भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा हज यात्रियों को दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर दिये गए निर्देशो के बावजूद सरकार ने अरबो रूपया खर्च कर हज यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई । समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार ने भी हज यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए बढ़चढ कर धन खर्च किया। लेकिन अब इन दोनो ही सरकारों के पास बारह वर्षो बाद होने जा रहे हिन्दुओं के कुम्भ मेले के आयोजन के लिए धन अभाव है।
भाजपा प्रवक्ता ने केन्द्र व राज्य सरकार को आगह करते हुए कहा कि वर्ग विशेष को खुश करने के लिए कुम्भ मेले पर राजनीति बंद करे। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि कुम्भ यात्रियों की सुविधाओं के लिए जरूरी व्यवस्थाओं/निर्माण आदि के कार्य समयबद्ध तरीके से सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूर्ण कराने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी करे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in