Categorized | लखनऊ.

अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने हेतु अभियान

Posted on 07 November 2012 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के जन्तु एवं उद्यान राज्यमंत्री, डा0 शिव प्रताप यादव जो लखनऊ के प्रभारी मंत्री भी हैं, उन्होंने लखनऊ जनपद में हो रहे अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने हेतु एक अभियान चलाया है, जिसके तहत उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ गत 03 नवम्बर को बैठक कर अवैध निर्माण हटाये जाने एवं बगैर नक्शा स्वीकृत हुये किये जा रहे निर्माण को रोकने के निर्देश दिये थे।
डा0 शिव प्रताप यादव ने बैठक में अपना मोबाइल नम्बर भी प्रेस प्रतिनिधियों को इस आशय से दिया था कि जिन लोगों को अवैध निर्माण की जानकारी हो, वे उन्हें तत्काल सूचित करें। इसी क्रम में उन्होंने आज प्राप्त लगभग 40 शिकायतों को अपने निवास स्थान पर पीडि़त लोगों को बुलाकर सुना। उन्होंने सचिव विकास प्राधिकरण एवं मुख्य अभियंता विकास प्राधिकरण को तत्काल आवेदन पत्रों पर कार्यवाही के लिये निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पीडि़त व्यक्तियों जैसे विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित मकान का कब्जा पीडि़त व्यक्ति को न दिया जाना, भवन की रजिस्ट्री न होना, विकास प्राधिकरण की मिली भगत से बिल्डर द्वारा अवैध कब्जा किसान की जमीन पर करना आदि समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया जाये। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पीडि़त व्यक्तियों के कुछ प्रकरणों पर सचिव को तत्काल कार्यवाही के लिये भी निर्देशित करते हुये कहा कि आज ही वी0सी0 लखनऊ, विकास प्राधिकरण, एस0एस0पी0, जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अवैध निर्माण पर पुलिस एवं जिला प्रशासन निर्देशानुसार तत्काल कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार कार्य न करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in