Categorized | कारोबार

5.1 प्रतिशत के अपने पहले अंतरिम लाभांश की घोषणा की

Posted on 07 November 2012 by admin

भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने आज अपने शेयरधारकों के लिए 5.1 प्रतिशत के अपने पहले अंतरिम लाभांश की घोषणा की। यह निर्णय हाल में कंपनी के निदेशकमंडल की बैठक में लिया गया। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर वित्त वर्ष 2012-13 की पहली छमाही में 115 करोड़ रुपए का वितरण करने का फैसला किया है। 16 करोड़ रुपए के डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (डीडीटी) के बाद 99 करोड़ रुपए का वितरण 1 नवंबर 2012 के शेयरहोल्डिंग के अनुपात में किया जाएगा। इससे मैक्स इंडिया 70 करोड़ रुपए, मित्सुई सुमितोमो इंश्योरेंस 26 करोड़ रुपए और ऐक्सिस बैंक 3 करोड़ रुपए के लाभांश के हकदार हुए। शेयरधारकों को पहली बार लाभांश दिए जाने की घोषणा पर टिप्पणी करते हुए मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के सीईओ और प्रबंध निदेशक राजेश सूद ने कहा, पिछले 12 वर्षों से ज्यादा समय में हमारे शेयरधारकों ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 2127 करोड़ रुपए निवेश किए हैं ताकि कंपनी के विकास को सपोर्ट किया जा सके। मजबूत कारोबारी प्रदर्शन के आधार पर हमें अपने मुनाफे के अनुमान पर यकीन है। इसका नतीजा यह रहा है पिछले कुछ वर्षों के दौरान प्राइवेट मार्केट शेयर में हमने 3 प्रतिशत प्वाइंट से ज्यादा लाभ कमाए हैं। हमारा मानना है कि यह अपनी सफलता के नतीजों को उन लोगों के साथ साझा करने का समय है जिन्होंने 2000 में कंपनी की स्थापना होने के बाद से हमारी विकास रणनीति को धैर्यपूर्वक सपोर्ट किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments are closed.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in