Categorized | लखनऊ.

नि:शुल्क आशुलिपि एवं टंकण प्रशिक्षण देने की योजना प्रारम्भ की जायेगी

Posted on 06 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र ही सरकारी कर्मचारियों को कार्यालय समय में नि:शुल्क आशुलिपि एवं टंकण प्रशिक्षण देने की योजना प्रारम्भ की जायेगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 27 नवम्बर से प्रारम्भ होगा।
भाषा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कर्मचारी आगामी 19 नवम्बर तक अपना आवेदन-पत्र उ0प्र0 सचिवालय के गेट नं0-5 के सामने दरबारी लाल शर्मा भवन में आशुलिपि एवं टंकण प्रशिक्षण केन्द्र में जमा कर सकते हैं। इच्छुक कर्मचारियों की न्यूनतम योग्यता हार्इ स्कूल होनी अनिवार्य है। निर्धारित अवधि के उपरान्त प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्रों को अस्वीकृत कर दिया जायेगा।
प्रशिक्षण हेतु चयनित कर्मियों की सूची आगामी 23 नवम्बर तक प्रशिक्षण केन्द्र के सूचना पर चस्पा कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान नियमित उपसिथति अनिवार्य है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in