Categorized | लखनऊ.

सैकड़ों आवेदकों की समस्याएं सुनी

Posted on 06 November 2012 by admin

5-11-aसमाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पर आज जनता से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, प्रदेश सचिव राम आसरे विश्वकर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश सचिव एस0आर0एस0यादव ने सैकड़ों आवेदकों की समस्याएं सुनी और उन पर उचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिए। कुछ मामलों में त्वरित निर्णय भी किए गए।
ललितपुर के संजय यादव अस्पताल में डाक्टर के संबंध में बात करने आए थे तो चन्दौली के शंकर सिंह यादव विधालय की स्थापना और निर्मल गांव की पैरवी लेकर आए थे। औरैया के सफीक अहमद पुलिया निर्माण चाहते थे तो श्रीमती पुष्पा कुरील (लखनऊ) और सुश्री छवि शर्मा (लखनऊ) को इलाज के लिए मदद चाहिए थी। ललितपुर से चौकीदार के प्रतिनिधियों ने साइकिल, टार्च के साथ मानदेय के बारे में अपनी मांग रखी। दीपक गुप्ता (हरदोइर्) कृष्ण यादव (गोरखपुर) प्रेम सिंह यादव (इटावा) विकास यादव (मैनपुरी) की समस्या नौकरी की थी और रवीन्द्र सिंह यादव को पिताजी के पेंशन की दिक्कत थी।
श्री प्रकाश लोधी (ललितपुर) और सरदार मुख्तार सिंह (लखीमपुर खीरी) की भूमि विवाद से समस्याएं थी। इलाहाबाद की अंजलि यादव एवं निर्मला यादव  को पुत्री की हत्या की जाच की मांग की तो राम औतार सिंह (सीतापुर) कन्या विधाधन के लिए आवेदन लाए थे। जालौन की ओमश्री को विकलांग आवास की जरूरत थी। जयवीर यादव (कौषाम्बी) को शस्त्र लाइसेंस मिलने में दिक्कत से अवगत कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in