Categorized | लखनऊ.

जिम्मेदारियों का रत्ती भर निर्वहन नहीं किया

Posted on 04 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के हज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां ने हाल ही में संपन्न हुए हज के दौरान स्वयं अपनी आँखों से भारतीय हज यात्रियों को सऊदी अरब के विभिन्न पवित्र स्थानों पर जिन अनगिनत परेशानियों व दिक्कतों का सामना करते हुए देखा उन पर उन्होंने अपने गहरे गम-ओ-गुस्से का इजहार किया है। सऊदी अरब से भेजे गए अपने एक बयान में उन्होंने ने इस बात पर बेइंतिहा अफसोस जताया कि इन हज यात्रियों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए भारत सरकार द्वारा जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गयी थी उन लोगों ने अपनी जिम्मेदारियों का रत्ती भर निर्वहन नहीं किया। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार व उड़ीसा के हज यात्रियों की समस्याओं को सुनने व उनका निराकरण करने वाले जिम्मेदारान वहां दूर-दूर तक नजर नहीं आते थे। उन्होंने कहा कि इन हज यात्रियों को हज से जुड़े प्रत्येक स्थान पर मुश्किलों व दिक्कतों का सामना करना पड़ा चाहे वह मदीना रहा हो या मक्का, मिना, अराफात या मुज्दलिफा रहा हो। किसी भी जगह पर उनकी सुनवाई नहीं थी।
श्री आजम खां ने अपने बयान में कहा है कि इन दुखद हालात के मद्देनजर वह देश की सभी राज्य हज समितियों के अध्यक्षों व वरिष्ठ पदाधिकारियों को एक बैठक में आमंत्रित कर उनके साथ इन गंभीर मुद्दों पर व्यापक विचार विमर्श करेंगे। बैठक में इन समस्याओं के निराकरण के लिए जो सुझाव सर्वसम्मति से उभर कर सामने आयेंगे उन्हें इस पुरजोर आग्रह के साथ भारत सरकारध्हज कमेटी ऑफ इंडिया को भेजा जायेगा कि वह इन पर गंभीरतापूर्वक अमल करे ताकि भविष्य में किसी भी भारतीय हज यात्री को हज के दौरान सऊदी अरब में मुश्किलों व दिक्कतों का सामना न करना पड़े और वह सुकून के साथ हज के अराकान अदा कर सके। उन्होंने कहा कि इस बैठक में हज कमेटी ऑफ इंडिया को आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in