Categorized | लखनऊ.

आयुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया जाये

Posted on 04 November 2012 by admin

प्रदेष के जन्तु उद्यान राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री लखनऊ डा0 षिव प्रताप यादव ने विकास प्राधिकरण एवं लखनऊ के क्षेत्र पंचायत अधिकारियों को निर्देंषित किया हैं कि लखनऊ के अन्तर्गत जब तक विकास प्राधिकरण एवं क्षेत्र पंचायत की सीमा का निर्धारण न हो जाये तब तक कोई नक्षा पास नहीं किया जायेगा। उसके लिए लखनऊ के आयुक्त को जांच अधिकारी नियुक्त किया जाये।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि लखनऊ के अन्दर बगैर नक्सा पास कराये एल0 डी0 ए0 /एवं क्षेत्र पंचायत की आड़ में नये निर्माण हो रहे हैं। शासन के आदेष के बावजूद भी उस पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक कितने अवैध निर्माणों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है उसकी सूची एक सप्ताह के अन्दर शासन को प्रस्तुत की जायें। उन्होंने कहा कि निर्माण को रोकने एवं कार्यवाही के लिए पुलिस को अधिकृत किये गये पत्रों पर पुलिस द्वारा क्या कार्यवाही की गई इसकी सूचना भी दी जाये।
डा0 षिव प्रताप यादव ने कहा कि विल्डरों द्वारा कराये जा रहे अवैध निर्माण से शहर की छवि धूमिल हो रही है और सबसे अधिक नुकसान किसानों का हो रहा है। उन्होंने कहा कि कागजों में शब्दों की हेरा-फेरी करके निर्माण हो रहा है उसे तत्काल रोक दिया जाये। और दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायें। उन्होंने कहा कि लखनऊ में समस्त पुलिस प्रषासन से लेकर प्रषासनिक अधिकारी बैठते है यदि यहां अवैध निर्माण नहीं रूका तो अच्छी बात नहीं होगी।
समीक्षा बैठक में समस्त समाचार प्रतिनिधियों ने षिकायत की कि लखनऊ में बगैर वाहन पार्किंग के भवन बने हैं जहां गाड़ी स्टैन्ड के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं मंत्री ने आष्वस्त किया है कि व्यवस्था कराई जायेगी।
बैठक में लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं क्षेत्र पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in