Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की जनता भयाक्रान्त है

Posted on 04 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि सपा सरकार ने प्रदेश में कानून के राज के खात्में  का मन बना लिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए बताया कि एन.एच.आर.एम. घोटाले में प्रदीप शुक्ल के खिलाफ चार्जशीट की अनुमति न देना, अमर सिंह को मनी लाण्ड्रिग मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगाने तथा रामपुर के सी.आर.पी.एफ. ग्रुप सेण्टर के हमलावारो पर मुकदमा वापस करने का प्रयास करना प्रदेश में भ्रष्टाचार, अराजकता तथा आतंकवाद को खुला निमंत्रण देना है। डा0 मिश्र ने आरोप लगाया कि सरकार भ्रष्टाचार के मामले में समझौतावादी दिख रही है तथा अपराधियों, भ्रष्टाचारियों तथा आतंकवादियों के पक्ष में खड़ी दिख रही है और प्रदेश की जनता भयाक्रान्त है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने अमर सिंह के मनी लाण्ड्रिग मामले की जांच को मजाक बनाने के लिए कड़ी आलोचना की है। इस मामले को आर्थिक अपराध शाखा से ईडी होकर पुनः पुलिस को सौपना कही न कही कोई संदेह अवश्य पैदा करता है। तीन साल की जांच को जल्दबाजी में मात्र 5 दिन में समाप्त कर अमर सिंह को क्लीन चिट दे देना, रामपुर के सी0आर0पी0एफ0 कैम्प पर आतंकी हमले में गिरफ्तार दो पाकिस्तानियों सहित अन्य हमलावारों पर मुकदमा वापस लेने का प्रयास निन्दनीय है तथा आतंक के विरूद्ध लड़ाई को कमजोर करेंगा। डा0 मनोज मिश्र ने कहा कि समय-समय पर सपा सरकार गुण्डो, अपराधियों, आर्थिक अपराधियों तथा आतंकवादियों के पक्ष में खड़ी दिखती है। कचहरी ब्लास्ट के मामले में भी सपा सरकार के इसी तरह का कुतिसत प्रयास कर चुकी है। सपा सरकार अपने पुराने रंग में लौट चुकी है तथा प्रदेश अपराधियों और आतंकवादियों के लिए सैरगाह बनता जा रहा है।
डा0 मिश्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सपा के इन प्रयासों का जमकर विरोध करती रहेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in