Categorized | कारोबार

एमटीआर मल्टीग्रेन ब्रेकफास्ट मिक्सेज के लाॅन्च की घोषणा

Posted on 04 November 2012 by admin

एमटीआर फूड्स प्रा.लि ने 31.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ ब्रेकफास्ट मिक्सेज श्रेणी में एक नयी रेंज-एमटीआर मल्टीग्रेन ब्रेकफास्ट मिक्सेज के लाॅन्च की घोषणा की है, जिसमें ओट्स, रागी, ज्वार आदि के गुणों को भारत के बेहद पसंदीदा व्यंजन इडली और डोसा के साथ सम्मिश्रित किया गया है। इस नयी रेंज में चार नये उत्पाद मल्टीग्रेन डोसा, ओट्स इडली, रवा रागी इडली और रागी डोसा शामिल हैं। एमटीआर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ एक्जीक्यूटिव आॅफिसर संजय शर्मा ने कहा कि कम्पनी रवा इडली जैसे उत्पादों के साथ, भारत में ब्रेकफास्ट के क्षेत्र में हमेशा से एक खोजकर्ता रही है और इसी क्रम में नवीन खोजपरक उत्पादों की इस नयी श्रृंखला को लाॅन्च करके कम्पनी ने फिर से एक नया कीर्तिमान बनाया है। अपने तरह का यह पहला लाॅन्च एक महत्वपूर्ण ग्राहक अन्तर्दृष्टि पर आधारित है। गृहणियों ने एमटीआर को बताया कि वे हमेशा अपने परिवार के ब्रेकफास्ट की पोषकता को बढ़ाने की फिराक में रहती हैं, और यद्यपि स्वास्थ्य वर्धक ब्रेकफास्ट के बहुत सारे पश्चिमी विकल्प मौजूद हैं, लेकिन इनमें उसके परिचित व्यंजनों में से एक भी मौजूद नहीं है। यद्यपि ओट्स जैसे नये धान्यों को पारंपरिक व्यंजनों में शामिल करने के कई प्रयास हुए हैं, लेकिन वह इसका इस्तेमाल कैसे करें, इस बारे में वह कभी भी आश्वस्त नहीं हुई हैं। इस पेशकश के साथ एमटीआर ने पारंपरिक और नये दौर के व्यंजनो के बीच सटीक मेल स्थापित किया है। श्री शर्मा ने कहा कि भारत में उपभोक्ताओं के बीच ओट्स ज्वार आदि नये दौर के अनाजों की ओर अग्रसर होने का एक टेªंड उभर रहा है। उपभोक्ताओं के लिये सुलभ नये दौर के ये अनाज (ओट्स इत्यादि), उनके लिए बिल्कुल अपरिचित से हैं, और इसी वजह से उपभोक्ता उन्हें पारंपरिक व्यंजनो में इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ओट्स जैसे स्वास्थ्यवर्धक अनाजों के गुणों को अपने में सम्मिश्रित करने वाले भारतीय ब्रेकफास्ट उत्पादों की एक रेंज की शुरुआत करके, भारतीय ब्रेकफास्ट के क्षेत्र में कदम रखने वाले हम प्रथम प्रवर्तक हैं। एमटीआर एक बेहतरीन ब्लेंड के साथ उपस्थित है, इसलिए उपभोक्ताओं को इस बात की फिक्र करने की जरुरत नहीं हैं कि वे इन अनाजों का उपयोग कैसे करें। सुविधा में किसी तरह का समझौता किए बिना, क्योंकि ये उत्पाद सिर्फ 12 से 15 मिनटों में तैयार किये जा सकते हैं, स्वास्थ्य और स्वाद के बीच पूर्ण संतुलन बना पाने वाले उत्पादों का निर्माण कर पाने के लिए मल्टीग्रेन ब्रेकफास्ट मिक्सेज की इस खोजपरक नई श्रृंखला का मुख्य शहरों में मौजूद उपभोक्ताओं पर जोरदार परीक्षण किया गया। श्री विक्रन सबरवाल, वाइस प्रेसिडेंट, माॅर्केटिंग, एमटीआर, ने कहा कि मल्टीग्रेन ब्रेकफास्ट मिक्सेज के लाॅन्च से हमने एक बार फिर से, भारतीय व्यंजन के क्षेत्र में प्रवर्तक के रुप में और भारतीय ब्रेकफास्ट के क्षेत्र में एक लीडर के रुप में एमटीआर की छवि को और सशक्त किया है। हमारा मानना है कि सुपरिचित व्यंजनो में, स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों को मुहैया कराने की उपभोक्ताओं की जरुरत को ये उत्पाद पूरा करते हैं। एमटीआर का यह महत्वपपूर्ण राष्ट्रीय लाॅन्च एक आक्रामक विपणन कैंपन द्वारा समर्थित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in