Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 573.70 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति जारी

Posted on 03 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के निरन्तर प्रयासों से केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 573.70 करोड़ के प्रस्तावों की स्वीकृति जारी कर दी गयी हैं उन्होंने बताया कि इस धनराशि से प्रदेश में 1,223 कि0मी0 सड़कों के निर्माण द्वारा 757 बसावटों को पक्के मार्गों से जोड़ा जायेगा।
श्री गोप ने बताया कि इस स्वीकृति के फलस्वरूप प्रदेश में 500 से 999 आबादी तक के बसावटों को संतृप्त किया जा सकेगा। उन्हांेने बताया कि इससे अधिक आबादी वाले समस्त बसावटों को पूर्व में ही पक्के मार्गों से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित जनपदों- सोनभद्र, चन्दौली व मिर्जापुर में 250 से अधिक आबादी के सभी ग्रामीण बसावटों को पक्के मार्गों से जोड़ने का लक्ष्य भी पूर्ण हो जायेगा।
श्री गोप ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रदेश के 7000 कि0मी0 लम्बे मार्गों के उन्नयन हेतु भी प्रदेश सरकार के प्रस्तावों पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in