Categorized | लखनऊ.

निर्माण कार्यों हेतु ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती विश्वविद्यालय को 14.59 करोड़ रुपये जारी

Posted on 03 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माण कार्यों के लिये ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय, लखनऊ को 14.59 करोड़ रुपये की धनराशि आज जारी की है।
यह जानकारी देते हुये विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डाॅ0 अनीस अंसारी आई0ए0एस0 (रि0) ने बताया कि यह धनराशि लाइब्रेरी, ऐकाडेमिक ब्लाॅक व प्रशासनिक ब्लाॅक के भवनों के निर्माण पर व्यय करने के साथ ही इसे क्षेत्र के विकास पर भी खर्च किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जारी की गयी धनराशि को आगामी दो माह में खर्च करने का निर्णय लिया गया है।
डाॅ अंसारी ने बताया कि इससे पूर्व राज्य सरकार द्वारा निर्माण कार्यों के लिये विश्वविद्यालय को 174.25 करोड़ रुपये जारी किये गये थे, जिसे उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माण कार्यों पर खर्च किया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in