लक्जरी कार निर्माता कंपनियों के लिए लखनऊ का बाजार अहम

Posted on 03 November 2012 by admin

2-11-12लक्जरी कार निर्माता कंपनियों के लिए लखनऊ का बाजार अहम होता जा रहा है। कुछ दिनों पहले जहां मर्सिडीज बेंज ने यहां अपनी उपस्थित दर्ज कराई तो अब बीएमडब्लू अपनी पूरी सीरीज के साथ मैदान में उतरी है। गुरुवार को राजधानी में अपनी डीलरशिप का उद्घाटन करने आए बीएमडब्लू के प्रेसीडेंट (इंडिया) फिलिप वोन जार के मुताबिक कंपनी के लिए यूपी का बाजार बेहद खास है। हम धीरे-धीरे यहां अपना ग्राहक वर्ग तैयार कर रहे हैं। कानपुर के बाद लखनऊ में डीलरशिप की शुरुआत करना इस बात को पुख्ता करता है। लखनऊ की बाबत पूछे जाने पर उन्होंने जवाब था, यहां हमारे लिए अपार संभावनाएं हैं। राजधानी होने के नाते यहां से पूरे सूबे को कवर किया जा सकता है। हालांकि कंपनी राज्य के अन्य हिस्सों में भी विस्तार योजनाओं पर काम कर रही है। जर्मनी, नार्वे व बेल्जियम सहित कई मुल्कों में बीएमडब्लू को अपनी सेवा दे चुके फिलिप भारत की बाबत कहते हैं कि यहां लोग अब सिर्फ एक अदद कार नहीं चाहते हैं। यह नजरिया ही लक्जरी कार निर्माता कंपनियों को उत्साहित कर रहा है। उनके लिए भारत मुनाफे का बाजार साबित हो रहा है। बीएमडब्लू की बात करें तो कंपनी ने यहां 1.8 बिलियन रुपये का निवेश किया है। चेन्नई में जहां कंपनी की कारों का निर्माण हो रहा है, वहीं मुंबई में पार्टस वेयरहाउस की स्थापना की गई है। आज बीएमडब्लू इंडिया के देश में 27 विक्रय केंद्र हैं। फैजाबाद रोड स्थित कंपनी की डीलरशिप स्पीड मोटरवैगन की बाबत उन्होंने बताया कि यहां बीएमडब्लू के दस मॉडल मौजूद हैं। जिनकी कीमत 29 लाख से सवा करोड़ रुपये तक है। ग्राहकों को स्पेयर पार्टस व सर्विस सेंटर की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in