Categorized | लखनऊ.

फर्जी आई0ए0एस0 को पंचम तल से गिरफ्तार कराया गया

Posted on 02 November 2012 by admin

लाल बहादुर शास्त्री भवन के पंचम तल पर आज एक व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर गिरफ्तार करा दिया गया। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि यह व्यक्ति अपने को सौरभ गर्ग, आई0ए0एस0 1991 बैच का अधिकारी (संयुक्त सचिव, वित्त भारत सरकार) बताकर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री श्री राकेश गर्ग से मिलने पंचम तल पहुंचा। प्रमुख सचिव को फर्जी आई0ए0एस0 से बात-चीत में शंका होने पर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि बात-चीत के दौरान फर्जी आई0ए0एस0 ने पास में दिए गए मोबाइल नं0 को चेक करने पर अपनी पत्नी के नाम बताया। फर्जी आई0ए0एस0 से जब यह जानने की कोशिश की गई कि वह किस बैच का आई0ए0एस0 अधिकारी है। इस सेवा में वह सीधी भर्ती से आया है या किसी अन्य संवर्ग से, यू0पी0 में उसके बैच मेट कौन-कौन हैं। इन सभी प्रश्नों का उत्तर देने में घबरा जाने से संदेह होने पर उसे पुलिस के हवाले करते हुए जांच के आदेश दे दिए गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in