Categorized | लखनऊ.

खादी उत्सव 2012 का उद्घाटन खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग की रुग्ण इकाइयों को संचालित किया जायेगा -राजाराम पाण्डेय

Posted on 02 November 2012 by admin

प्रदर्शनी में 200 स्टालें लगायी गयी हैं

खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री राजाराम पाण्डेय ने खादी उत्सव 2012 के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए कहा कि खादी ग्रामोद्योग की रुग्ण इकाइयों को पुनः संचालित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदर्शनी स्थल पर खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की लगभग 200 स्टालें लगायी गयी हैं, जिसका लाभ प्रदेश के उपभोक्ता प्राप्त करेंगे।

श्री पाण्डेय ने यह बात आज खादी उत्सव 2012 जिसका आयोजन बाल संग्रहालय निकट रवीन्द्रालय चारबाग लखनऊ में किया गया है के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी 01 नवम्बर 2012 से 10 नवम्बर 2012 तक प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुली रहेगी। उन्हांेने कहा कि इस प्रदर्शनी में मुख्य रूप से ग्रामोद्योगी उत्पादों में जम्मू कश्मीर के ऊनी एवं गर्म वस्त्र, पुष्पांजलि, प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध आंवला उत्पाद, मेघदूत की आयुर्वेदिक औषधियां, एण्डसन इण्डस्ट्री, बुलन्दशहर के हस्तशिल्प, रजाइयां, गद्दे, खादी के डिजाइनर वस्त्र इत्यादि बड़ी मात्रा में उपलब्ध हैं। खादी एवं ग्रामोद्योगी वस्तुओं को इस प्रदर्शनी के माध्यम से बड़े पैमाने पर सस्ते एवं उचित मूल्य पर खरीदा जा सकेगा।

उद्घाटन अवसर पर प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड श्री हरिराज किशोर, मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रमेश चन्द्र मिश्र, श्री आर0एस0 पाण्डेय राज्य  निदेशक खादी और ग्रामोद्योग आयोग, मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ एवं सम्पूर्ण भारत तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आयी खादी ग्रामोद्योग की इकाइयों के प्रतिनिधि  उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in