Categorized | लखनऊ.

ठप्प पड़े विकास कार्य, गन्ना मूल्यों की बढ़ोत्तरी एवं अन्य समस्याओं की ओर प्रदेश सरकार का कोई ध्यान नहीं है

Posted on 02 November 2012 by admin

प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध एवं कानून-व्यवस्था, बिजली के अभूतपूर्व संकट, ठप्प पड़े विकास कार्य, गन्ना मूल्यों की बढ़ोत्तरी एवं अन्य समस्याओं की ओर प्रदेश सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं के कारण आम जनता भयग्रस्त है। ऐसी परिस्थितियों में भाजपा विधान मण्डल दल के उपनेता श्री सतीश महाना ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तत्काल विधान सभा का सत्र आहूत किया जाय जिससे प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों के ऊपर विस्तार से चर्चा हो सके। श्री महाना ने कहा कि सरकार बनने के बाद माननीय मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा सत्र प्रत्येक दो माह में बुलाने एवं लम्बा चलाने का आश्वासन दिया गया था जिससे प्रदेश की समस्याओं पर चर्चा हो सके परन्तु कदाचित यदि 6 माह में सदन बुलाने की संवैधानिक अनिवार्यता न हो तो सरकार सदन बुलाने में कोई रूचि नहीं ले रही। ऐसी परिस्थितियों में तत्काल सदन बुलाने की मांग की है जिससे जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हो सके एवं प्रदेश सरकार का सच जनमानस के सामने आ सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in