Categorized | लखनऊ.

आभार व्यक्त किया

Posted on 02 November 2012 by admin

केन्द्र सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के दो दर्जन मुस्लिम बाहुल्य जिलों में संचालित मल्टी-सेक्टोरल डेवलपमेण्ट प्लान के तहत विकास योजनाओं के लिए बीस जनपदों में रू0 29470.019 लाख रूपये दिये जाने पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी ने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह एवं कांग्रेस महासचिव श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त किया है तथा केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश के मुस्लिम समुदाय की तरक्की के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए केन्द्र सरकार के इस सराहनीय कदम का स्वागत किया है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने कहा है कि केन्द्र सरकार लगातार अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के मुस्लिम समुदाय के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु प्रयासरत है। जिसमें बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, ड्रेनेज, स्कूल, आईटीआई जैसे संस्थान खुलवाने हेतु प्रयासरत है ताकि लोग तकनीकी दक्षता हासिल कर सकें। गौरतलब यह है कि मुस्लिम समुदाय के लिए प्रधानमंत्री की 15सूत्रीय योजना के तहत मुस्लिम युवाओं को रोजगार के लिए कर्ज, उनके लिए वजीफे और उनके पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अनेक योजनाओं में धन उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रवक्ता श्री मदान ने कहा कि अल्पसंख्यक बाहुल्य इन बीस जनपदों के अलावा अन्य चार जिलों के लिए केन्द्र सरकार की इम्पावर्ड कमेटी द्वारा केन्द्र सरकार की मंजूरी हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। मल्टी-सेक्टोरल डेवलपमेण्ट प्लान के तहत जिन जनपदों में विकास योजनाओं के प्रस्तावों को मंजूरी मिली है उनमें लखनऊ सहित बीस जनपद शामिल हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि पूववर्ती सरकार द्वारा अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के विकास के लिए गंभीरता से प्रयास न किये जाने के चलते यूपीए सरकार की विकासपरक योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों को नहीं मिल सका। उन्होने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जो कि खुद को अल्पसंख्यक हितैषी सरकार हेाने का सदैव ढिंढोरा पीटती रहती है उसे इस योजना का वास्तविक लाभ उन तक पहुंचाने हेतु गंभीर प्रयास करना चाहिए।
श्री मदान ने कहा कि यदि राज्य सरकार मुस्लिम बाहुल्य जनपदों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा विकास योजनाओं के लिए दिये जा रहे धन को वास्तविक मदों में व्यय करेगी तो कंाग्रेस पार्टी द्वारा अल्पसंख्यकों के आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक स्तर को उठाने के लिए किये जा रहे कार्यों की कड़ी में केन्द्र सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित तौर पर महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in