Categorized | लखनऊ.

भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसा कर उत्पीड़न कर रही है

Posted on 01 November 2012 by admin

सपा सरकार बौखलाकर झूठे मामलो में भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसा कर उत्पीड़न कर रही है। यह आरोप भाजपा अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने सपा सरकार पर लगाया। पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आज कहां कि फैजाबाद जनपद में मूर्ति विर्सजन करे जा रहे भगतों पर जिसमे पार्टी के स्थानीय विधायक, नगर पालिका परिषद के सदस्य को फर्जी एफ.आई.आर. लिखकर पकड़ रही है और चैराहों-चैराहों पर पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को पीट रही है। सरकार की इस हिन्दू विरोधी कार्रवाई को सहन नहीं किया जायेगा।
डा0 बाजपेई ने बताया कि रूदौली थाना क्षेत्र में दुर्गा समिति के सदस्यों के साथ पुलिस का उत्पीड़न हदे पार कर चुका है। स्थानीय विधायक रामचन्द्र यादव तथा भाजपा नेता नगर पालिका परिषद के सदस्य कसौदन के ऊपर एफ.आई.आर. दर्ज कर छापे मार रही है पुलिस। दर्जनों कार्यकर्ताओं को उनके घर से उठा लायी है पुलिस और अन्यों के यहां भी भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है। सैकड़ो की संख्या में हिन्दूओं के खिलाफ झूठे मुकदमें लिखे गए है। सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण पर खुलेआम उतर चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष कहा कि बरेली में कावडि़यों पर हमला होता है, फैजाबाद में दुर्गा पूजा कें मूर्ति विसर्जन पर हमला होता है पूरे प्रदेश में हिन्दू अब परमपरागत रीतिरिवाजों, त्यौहारों को भी नही मना सकता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा की सरकार केवल मुस्लिम वोटों से पूर्ण बहुमत में नही आयी उसे बड़ी संख्या में हिन्दूओं का वोट भी मिला है। डा0 बाजपेई ने कहा कि यदि सरकार ने भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव तथा फैजाबाद के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर से फर्जी मुकदमे नही हटाये तो बड़ा आंदोलन हम करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in