Categorized | लखनऊ.

भाजपा लखनऊ महानगर के मण्डलों के चुनाव 3-4 को

Posted on 01 November 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की चुनाव अधिकारी प्रेमलता कटियार ने बताया कि लखनऊ महानगर के मण्डल ईकाइयों का चुनाव 3 - 4 नवम्बर 2012 को सम्पन्न होगा। भाजपा लखनऊ महानगर के 25 मण्डलों का चुनाव  सक्रिय सदस्यता का मानक पूरे होने पर ही सम्पन्न किया जायेगा।
महानगर चुनाव अधिकारी प्रेमलता कटियार ने बताया कि मण्डल समिति के चुनाव हेतु नामांकन 3 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक मण्डल के अन्तर्गत निश्चित स्थानों पर किया जायेगा। नामांकन पत्रों की जांच 1 बजे से 3 बजे तक की जायेगी तथा नाम वापसी का समय सांयकाल 4 बजे तक निश्चित किया गया है। मतदान की स्थिति में 4 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक मतदान होगा तथा मतगणना अपरान्ह
1.30 बजे से होगी। मण्डल समिति में एक अध्यक्ष और 60 सदस्य निर्वाचित होंगे जिसमें कम से कम 20 महिलाएं तथा 4 अनुसूचित जाति, जनजाति के व्यक्ति होंगे। महिला व अनुसूचित जाति, जनजाति के लिये यदि पूरी संख्या में कार्यकर्ता उपलब्ध नही हैं तो शेष स्थान रिक्त रखकर चुनाव कराया जायेंगा। वार्ड अध्यक्षों द्वारा ही मण्डल अध्यक्ष को चुना जाना है। मण्डल में चुने गये सदस्यों की आम राय से उन्ही सदस्यांे में से एक मण्डल प्रतिनिधि भी नियुक्त होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in